एक्सप्लोरर

Lucknow University Admission 2020: अंतिम तारीख है निकट, लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जल्द करें आवेदन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के पास आवेदन के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. आइये जानते हैं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी छोटी-बड़ी बातें.

Lucknow University Admission 2020: इस बार बहुत सी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजेस ने कोरोना के कारण आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. इसी क्रम में लखनऊ यूनिवर्सिटी का नाम भी जुड़ गया है. पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, जिसे कोरोना के कारण संपन्न न हो पायी बोर्ड परीक्षाओं और रिजल्ट डिक्लेयर न हो पाने जैसी बहुत सी समस्याओं को देखते हुए स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए आगे बढ़ा दिया गया. इससे जो कैंडिडेट किसी कारणवश अभी तक आवेदन न कर पाएं हों, वे अब कर सकते हैं.

ऑनलाइन भरे फॉर्म –

लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमीशन पाने के लिए विभिन्न कोर्सेस के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करना है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप जिस भी कोर्स के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उसके आगे क्लिक कर दें और दिये गए निर्देशों के अनुसार एप्लीकेशन भर दें. फॉर्म भरने से पहले एलिजबिलिटी जरूर देख लें वरना आपका आवेदन खुद-ब-खुद निरस्त हो जाएगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है www.lkouniv.ac.in.

यही नहीं अगर आपकी क्लास बारहवीं की मार्कशीट अभी तक नहीं आयी है, जो आवेदन में जरूर लगती है तो आप फॉर्म अभी भर दीजिए और मार्कशीट बाद में लेकिन एक तय सीमा के अंदर लगा सकते हैं.

एप्लीकेशन फीस और मोड ऑफ पेमेंट –

लखनऊ यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन पाने के लिए फीस अलग-अलग है पर कुछ मुख्य विषयों की फीस के बारे में हम यहां आपको जानकारी दे रहे हैं. सामान्य अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए एप्लीकेशन फीस है 800 रुपए. यूजी मैनेजमेंट और एमबीए (पांच साल) के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क है. सामान्य पीजी कोर्सेस में एडमीशन के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है 1000 रुपए और एजुकेशन में डिग्री वाले कोर्सेस जैसे बीपीएड, एमपीएड आदि के लिए शुल्क है 1600 रुपए. योगा में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन शुल्क है 500 रुपए. बाकी आप जिस भी कोर्स की फीस देखना चाहते हों, ऑनलाइन जाकर उसका शुल्क पता कर सकते हैं. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स –

लखनऊ यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन के लिए आवेदन करते वक्त आपको इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी.

क्लास दसवीं की मार्कशीट

क्लास बारहवीं की मार्कशीट

फोटो आईडी प्रूफ

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (अगर वांछित है तो)

कास्ट सर्टिफिकेट (अगर वांछित है तो)

इनकम सर्टिफिकेट

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

स्कैन्ड सिग्नेचर

आपकी फोटोग्राफ और स्कैन्ड सिग्नेचर दोनों ही जेपीईजी फॉरमेट में होने चाहिए और इनका साइज 50 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

इंट्रेंस एग्जाम –

लखनऊ यूनिवर्सिटी के लगभग सभी कोर्सेस में एडमीशन के इंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट कराया जाता है. इस एग्जाम में परफॉर्मेंस के आधार पर ही स्टूडेंट्स का सेलेक्शन होता है. एग्जाम में सामान्यतः कैंडिडेट की फील्ड से संबंधित और जनरल नॉलेज के प्रश्न ही आते हैं. इन परीक्षा की तारीखों के विषय में आपको कुछ समय के बाद ऑनलाइन ही सूचना दी जाएगी. परीक्षा तिथि आने के बाद एडमिट कार्ड रिलीज होंगे और फिर परीक्षा संपन्न होगी. परीक्षा में चयनित स्टूडेंट ही कोर्स में चयनित होंगे और कोर्स कर सकेंगे.

इन स्टेप्स में भरते हैं फॉर्म –

लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमीशन के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ऑनलाइन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपको सभी लॉगइन डिटेल्स रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे.

इसके बाद अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. इसके साथ ही जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जा रहे हों उनकी कॉपी भी लगाना न भूलें. अगले स्टेप में एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करने से पहले एप्लीकेशन का एक प्रिंट निकालकर जरूर अपने पास रख लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Success Story: 63 की उम्र में दादी ने पूरा किया 45 साल पुराना सपना, 79.6% अंकों से पास की 10वीं की परीक्षा
63 की उम्र में दादी ने पूरा किया 45 साल पुराना सपना, 79.6% अंकों से पास की 10वीं की परीक्षा
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget