एक्सप्लोरर

केंद्रीय विद्यालय ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेस, फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से होगा संचालित

देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए दिल्ली रीज़न के केंद्रीय विद्यालयों ने क्लास 09 से 12 तक के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी हैं. ये कक्षाएं फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से संचालित हो रही हैं

Kendriya Vidyalaya Begins Online Classes: कोरोना के चलते देशभर में हुये लॉकडाउन से हर कोई प्रभावित हो रहा है, इसमें कोई दोराय नहीं. लेकिन हम सब जानते हैं कि ये हमारे भले के लिये ही है. ऐसे में कई शिक्षण संस्थान ऑनलाइन क्लासेस का फंडा लेकर सामने आये हैं ताकि पढ़ाई के हो रहे नुकसान की भरपाई कुछ हद तक की जा सके. इसी क्रम में दिल्ली क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों ने ऑनलाइन क्लासेस आरंभ कर दी हैं.

ये क्लालेस फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से संचालित हो रही हैं. इसके लिये बकायदा शिक्षकों का एक समूह बनाया गया है जो इस बाबत कार्य कर रहा है. ये क्लासेस, कक्षा 09 से कक्षा 12 के लिये संचालित हो रही हैं. खास बात यह है कि स्टूडेंट्स की तरफ से भी इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. शिक्षकों की एक पूरी टीम तैयार की गयी है जो सभी स्ट्रीम्स के लिये लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस की जिम्मेदारी संभालती है. इस बाबत जो टाइम टेबल बनता है, वो स्कूलों के लिये खास बने व्हॉट्स अप ग्रुप के माध्यम से स्टूडेंट्स तक पहुंचाया जाता है. दिल्ली क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपल तक सबसे पहले सूचनाएं पहुंचायी जाती हैं जो आगे शिक्षकों और छात्रों तक सूचनाएं प्रेषित करते हैं.

ऑनलाइन क्लासेस को मिला है बढ़िया रिस्पांस –

इन ऑनलाइन क्लासेस को चलाने के आइडिया को स्टूडेंट्स के साथ ही अभिभावकों ने भी हाथों-हाथ लिया है. इसका प्रमाण हैं केवल दो दिन में 90 हजार व्यूज़ और 40 हजार कमेंट्स. यही नहीं दिल्ली रीज़न के केवीएस के करीब 13,343 सब्सक्राइबर भी हैं. यह संख्या अपने आप में साबित करती है कि कैसे ऑनलाइन क्लासेस का फंडा स्टूडेंट्स के बीच प्रचलित हो रहा है. शिक्षकों ने यूट्यूब पर सब्जेक्ट्स, क्लासेस और लेसन्स की पूरी प्लेलिस्ट कैटेगरी के अनुसार बना ली है.

यही नहीं शिक्षक पावरप्वॉइंट, स्कीन रिकॉर्डर, मूवी मेकर्स आदि सॉफ्टवेयर्स का प्रयोग करके इन क्लालेस के लिये लुभावने वीडियो भी बना रहे हैं. इसी प्रकार होमवर्क और असाइनमेंट के लिये अलग एप्लीकेशंस का प्रयोग किया जा रहा है. अभी तक की सूचना के अनुसार क्लास 6 से 8 की ऑनलाइन कक्षाएं कल से शुरू होंगी. तो अगर अब तक आपने इन क्लासेस की मदद से पढ़ाई शुरू नहीं की है तो जल्दी कीजिये कहीं ज्यादा पढ़ाई न छूट जायें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget