एक्सप्लोरर

Karnataka 2nd PUC Exam 2021: कर्नाटक बोर्ड की 2nd PUC परीक्षा रद्द, पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर ग्रेड के साथ प्रमोट होंगे स्टूडेंट्स

Karnataka 2nd PUC Exam 2021Cancelled: कोरोना संकट को देखते हुए कर्नाटक राज्य ने भी सेकेंड PUC (12वीं की परीक्षा) एग्जाम को कैंसल कर दिया है. शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने आज लंबित कर्नाटक पीयूसी परीक्षा 2021 के संबंध में ये घोषणा की है.स्टूडेंट्स को पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर ग्रेड के साथ प्रमोट किया जाएगा. वहीं कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2021 जुलाई के तीसरे सप्ताह मे आयोजित की जाएगी.

कोरोना संकट को देखते हुए सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद से अब तक कई राज्य अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कैंसल कर चुके हैं. इसी कड़ी में अब कर्नाटक राज्य ने भी सेकेंड PUC (12वीं की परीक्षा) एग्जाम को कैंसल कर दिया है.  शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने आज लंबित कर्नाटक पीयूसी परीक्षा 2021 के संबंध में ये घोषणा की है. उन्होंने कहा कि, “ हमने सारी तैयारी कर ली थी लेकिन छात्र इस बात पर बंटे हुए हैं कि परीक्षा देनी है या नहीं. इसलिए राज्य ने सेकेंड पीयूसी परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है.” हालांकि कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2021 जुलाई के तीसरे सप्ताह मे आयोजित की जाएगी.

बता दें कि छात्रों को पिछले प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड के साथ प्रमोट किया जाएगा. वहीं अगर कोई स्टूडेंट अपनी ग्रेडिंग से संतुष्ट नहीं होता है तो हालात सामान्य होने पर वह परीक्षा का विकल्प चुन सकता है.

12वीं की परीक्षा रद्द होने से छात्र खुश

परीक्षा रद्द किए जाने से कर्नाटक बोर्ड के 12वीं के छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. दरअसल महामारी को देखते हुए छात्र और पैरेंट्स काफी समय से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में परीक्षाएं कैंसल होने से स्टूडेंट्स खुश हैं.

 शिक्षा मंत्री ने पहले12वीं की परीक्षा को बताया था जरूरी

गौरतलब है कि इससे पहले 23 मई को केंद्र और राज्यों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 12वीं की परीक्षा कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा था कि पीयूसी परीक्षा आयोजित करना छात्रों के भविष्य के हित में एक महत्वपूर्ण और उचित कदम है.

वहीं राज्य सरकार ने 17 मई को फिर दोहराया था कि कर्नाटक SSLC और PUC परीक्षा 2021 को रद्द करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं केवल स्थगित की गई हैं और जुलाई या अगस्त में परीक्षाएं आय़ोजित की जा सकती है.

जल्द जारी की जाएगी छात्रों की मार्किंग स्कीम 

लेकिन छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों की मांग को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने PUC परीक्षा रद्द कर दी है. जल्द ही छात्रों की मार्किंग स्कीम का क्राइटेरिया जारी किया जाएगा.

अब तक इन राज्यों ने 12वीं की परीक्षा की है रद्द

सीबीएसई के अलावा अब  तक यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान महाराष्ट्र और गुजरात इंटर की परीक्षाओं को रद्द कर चुके हैं. इन राज्यों में पिछले महीने 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का फैसला लिया गया था. गौरतलब है कि कोरोना के कारण उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए तमाम राज्य ऐसे फैसले ले चुके हैं और कई इस बारे में विचार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

असम: CBSE के इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी किए जाने के बाद असम 12वीं की परीक्षा पर लिया जाएगा फैसला- CM

DSSSB TGT Recruitment 2021: 5500 TGT के पदों के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget