एक्सप्लोरर

UPTET 2019: स्थगित हुई यूपी टीईटी परीक्षा 2019, नई परीक्षा तिथि की घोषणा होगी जल्द

राज्य सरकार ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 को स्थगित करने का फैसला किया है. नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जायेगी.

UPTET 2019: राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी कर शिक्षक पात्रता परीक्षा-2019 (यूपीटीईटी -2019) को स्थगित कर दिया है. राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि “शिक्षक पात्रता परीक्षा-2019 का आयोजन 22 दिसंबर 2019 को होना निर्धारित था. अपरिहार्य कारणों से उक्त परीक्षा अग्रिम आदेश तक स्थगित की जाती है. परीक्षा की अगली तिथि की सचूना यथा शीघ्र दी जाएगी”.

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2019 दिन रविवार को प्रदेश के कई परीक्षा केन्द्रों पर होना निर्धारित था. इस परीक्षा में 16 लाख 58 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है. परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश में 1986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

विदित हो कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में  विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिसके कारण इंटरनेट सेवा में वाधा उत्पन्न हो रही है. परिणाम स्वरूप अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहें है.

पहले यह खबर थी कि उत्तर प्रदेश  में प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 22 दिसंबर 2019 को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में ही होगी. परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया था कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 दिसंबर से डाउनलोड किए जा रहे हैं और लगभग 95 प्रतिशत प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं.

परीक्षा पैटर्न:

यूपीटीईटी परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे. प्रथम प्रश्न-पत्र उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कि प्राइमरी स्तर अर्थात 5वीं कक्षा तक पढ़ाना चाहते हैं जबकि दूसरा प्रश्न-पत्र उन अभ्यर्थियों के लिए है जो जूनियर हाई स्कूल अर्थात 6वीं से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं. परीक्षा 2 पालियों में आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित था. प्रथम पाली सुबह 10 से 12.30 बजे तथा दूसरी पाली 2.30 से 5 बजे तक आयोजित की जानी थी. यूपीटेट परीक्षा का आयोजन हिंदी, अंग्रेंजी, संस्कृत और ऊर्दू भाषा में किया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget