एक्सप्लोरर

UPSRTC में 12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, 14 फरवरी है लास्ट डेट, इस वेबसाइट से करें अप्लाई

UPSRTC Bharti 2023: यूपीएसआरटीसी में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. आवेदन शुरू हो चुके हैं इसलिए इच्छुक हों तो जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. जानें डिटेल.

UPSRTC Conductor Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने कंडक्टर के पद पर भर्ती निकाली है. यूपी रोडवेज ने इसके पहले भी कंडक्टर के पद पर बंपर भर्ती निकाली थी. तब 625 पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे और अब 198 पद पर वैकेंसी निकली है. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे यूपीएसआरटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस बारे में जारी नोटिस देख सकते हैं. ये पद यूपी के कुछ खास जिलों जैसे आजमगढ़, बलिया और मऊ के लिए हैं. उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम लिमिटेड के इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को यूपी सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाना होगा.

इतने पद पर होगी भर्ती

यूपीएसआरटीसी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कंडक्टर के कुल 198 पद भरे जाएंगे. ये भी जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. इसके लिए आपको यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – upsrtc.up.gov.in. किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा. इसके साथ ही यूपी सरकार से सेवायोजन पोर्टल – sewayojan.up.nic.in से भी आवेदन कर सकते हैं. यहां से आपको डिटेल भी पता चल जाएंगे.

क्या है आवेदन के लिए पात्रता

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उनके पास सीसीसी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. कैंडिडेट को कंप्यूटर की नॉलेज भी होनी चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो इनके लिए 18 से 40 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 10,000 से लेकर 20,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. हर महीने के एवरेज वेतन की बात करें तो ये 12242 रुपये है. डिटेल जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं.

केवल ये भर सकते हैं फॉर्म

इन पद के लिए केवल पुरुष कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं. इनके लिए किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास किए कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं. इनके लिए आवेदन 06 फरवरी से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 फरवरी 2023 है.

यहां क्लिक करके पाएं डिटेल में जानकारी.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तलाश है तो इस भर्ती के लिए करें अप्लाई, एक लाख से ज्यादा होगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget