एक्सप्लोरर

UP NHM Lab Technician Recruitment: NHM के तहत यूपी में भर्ती किए जाएंगे 750 लैब टेक्नीशियन, पढ़ें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 750 लैब टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी. यूपी सरकार ने आदेश कर दिया है जारी.

UP NHM Lab Technician Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश में अब कोरोना जाँच की संख्या बढ़ाने के लिए 750 लैब टेक्नीशियनों की भर्ती की जाएगी. यूपी सरकार यह भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत करेगा. यूपी सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है.

प्रदेश भर में कुल 750 पद हैं खाली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय यूपी के सरकारी हॉस्पिटल्स में तकरीबन 3200 लैब टेक्नीशियन के पद हैं जिसमें से तकरीबन 750 पद ही इस समय खाली है. इस समय कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश भर में लैब टेक्नीशियनों की कमी एक नई समस्या खड़ी कर दिया है. इस समय प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हालत यह है कि एक-एक लैब टेक्नीशियन 100 से लेकर 200 कोरोना के सैम्पल इकठ्ठा करके जांच कर रहा है और उसे करीब दो से तीन घंटे तक पीपीई किट को पहनना पड़ रहा है.

इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए यूपी सरकार ने लैब टेक्नीशियन के खाली पड़े पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है. वहीँ यूपी सरकार के इस फैसले का लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश रावत ने स्वागत किया है. सुरेश रावत के अनुसार लैब टेक्नीशियन के खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए और नए पदों को भी सृजित किया जाए.

प्रदेश में कोरोना के पेशेंट बढ़ने से बढ़ी लैब टेक्निशियनों की जरूरत-

आपको यह भी बता दें कि इस समय प्रदेश में कोरोना पेशेंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इन बढ़ रही संख्याओं में सबसे बड़ी बात यह है कि लगभग 80 फ़ीसदी पेशेंट तो ऐसे हैं कि जिनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण ही दिखाई नहीं दे रहे हैं. और यही बिना लक्षण वाले पेशेंट ही कोरोना के संक्रमण को फ़ैलाने में सबसे अधिक रोल भी निभा रहे हैं.

इन्हीं मरीजों की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने जांच की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है जिसके तहत इन लैब टेक्निशियनों की भर्ती की जा रही है. इसीलिए प्रदेश सरकार ने अब रोजाना एक लाख कोरोना जांच का टारगेट रखा है. सरकार ने यह भी तय किया है कि जिन जिलों को दस हजार जांच किट दिया गया है उनमें रोजाना एक हजार जांच होनी है. जबकि बाकी जिलों में रोजाना पांच सौ जांचें होनी हैं.

जिला स्तर पर होगी इन लैब टेक्निशियनों की भर्ती-

एनएचएम की डायरेक्टर अपर्णा उपाध्याय के मुताबिक जिला लेवल के अधिकारी अपनी जरूरत के हिसाब से लैब टेक्नीशियन की भर्ती कर सकेंगे. उन्हीं के मुताबिक भर्ती हुए लैब टेक्निशियनों को वेतन के रूप में 19552/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget