एक्सप्लोरर

UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द शुरू होंगे आवेदन

UKSSSC Recruitment 2021: फॉरेस्ट गार्ड के इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे.

UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की तरफ से इंटरमीडिएट पास कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कमीशन ने फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कमीशन ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और 24 अगस्त 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. कमीशन ने इस भर्ती परीक्षा को दिसंबर 2021 में आयोजित कराने का फैसला लिया है. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी मिल जाएगी. 

यहां देखें भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है. आवेदक 9 अक्टूबर 2021 तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं. इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 में प्रस्तावित है.

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए. इसके अलावा उनकी न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप कमीशन की वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती का एडवर्टाइजमेंट देख सकते हैं.

शारीरिक योग्यता
आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला आवेदकों की लंबाई कम से कम 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए. इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी. महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी.

इतना है आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है. इसके अलावा एससी और एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकता है.

यह है आवेदन की प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा.

यह भी पढ़ेंः CBSE ने 10वीं-12वीं के रेग्यूलर और प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड 2021 जारी किए, 25 अगस्त को है इम्प्रूवमेंट परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget