एक्सप्लोरर

Career Options: समय कम और सैलरी ज्यादा, शादीशुदा महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 करियर ऑप्शन

Career Options for Married Women: आज हम मैरिड महिलाओं के लिए कुछ ऐसे करियर ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें चुनने के बाद वह घर गृहस्थी के साथ-साथ अपना करियर भी बना सकती हैं.

Career Options for Married Women: भारत में आज महिलाएं हर जगह पुरुषों के बराबर में खड़ी हैं. नौकरियों से लेकर व्यापार तक हर जगह महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है. हालांकि, इन सब बातों के साथ यह भी सत्य है कि शादी के बाद कई महिलाओं को अपना करियर छोड़ कर घर संभालना पड़ता है. कई बार ऐसा महिलाएं चाह कर करती हैं, तो कई बार मजबूरी में. हालांकि, आज हम ऐसी महिलाओं के लिए कुछ ऐसे करियर ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें चुनने के बाद वह घर गृहस्थी के साथ-साथ अपना करियर भी बना सकती हैं. क्योंकि यहां उनको समय कम देना होगा और सैलरी ज्यादा मिलेगी.

कंटेंट राइटिंग में करियर

आज के युग में उन महिलाओं के लिए यह मुफीद काम है, जो घर पर रह कर कुछ पैसे कमाना चाहती हैं. कंटेंट राइटिंग में आपको समय कम देना है और यहां हर रोज के हिसाब से आप अच्छा पैसा कमा सकती हैं. इसके लिए अगर आप चाहें तो ऑनलाइन कोर्स भी कर सकती हैं. इस करियर में आपको सिर्फ अपनी भाषा अच्छी करनी होगी ताकि आपका क्लाइंट आपके लिखावट से खुश हो जाए. सबसे अच्छी बात कि कंटेंट राइटिंग में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में से कोई भी एक भाषा जानने वाली महिलाएं भी अच्छा पैसा कमा सकती हैं. अब तो रिजनल लैंग्वेज की डिमांड भी खूब है. अगर आपको हिंदी, अंग्रेजी के साथ कोई रिजनल लैंग्वेज भी आती है तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा है.

ट्रांसलेटर बन सकती हैं

हिंदी से अंग्रेजी या फिर अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेशन का काम बहुत है. हालांकि, अगर आप और अच्छा पैसा कमाना चाहती हैं तो कोई ऐसी विदेशी भाषा सीख लीजिए जिसकी डिमांड ज्यादा हो. अगर आपने आज के समय में कोरियन, जापानी, चीनी या फिर जर्मन भाषा सीख ली तो आप ट्रांसलेटर बन के घर बैठे ही लाखों रुपए कमा सकती हैं. अंग्रेजी, हिंदी से इतर किसी भी भाषा में काम करने वाले ट्रांसलेटर को प्रतिवर्ड अच्छे पैसे मिलते हैं.

ग्राफिक डिजाइनर बन सकती हैं

अगर आप आर्ट्स में माहिर हैं और आपके दिमाग में क्रिएटिविटी बहुत ज्यादा है तो आप ग्राफिक डिजाइनिंग में अच्छा करियर बना सकती हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकती हैं. ग्राफिक डिजाइनर बन के आप फ्रीलांसिंग भी कर सकती हैं और किसी बेहतर मीडिया कंपनी में नौकरी भी कर सकती हैं. यह काम आप बड़े आराम से घर पर रहते हुए कर सकती हैं. इसमें आपको अन्य नौकरियों से बेहतर सैलरी मिलती है.

फूड व्लागिंग में बनाएं करियर

अगर आप खाना बनाने की शौकीन हैं और हर रोज कुछ अच्छा बनाती हैं तो आप एक बेहतर फूड व्लागर बन सकती हैं. आपको बस करना ये है कि जो बी चीज आप बनाएं उसे तरीके से रिकॉर्ड कर लें और फिर अपने सोशल मीडिया पर अपडोल कर दें. कुछ दिन तक रोजाना ये काम करने के बाद जब आपका चैनल मॉनिटाइज हो जाएगा तो आप घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकती हैं. हालांकि, हमारा सुझाव है कि फूड व्लागिंग करने से पहले आप कम से कम तीन महीने का कोई ऑनलाइन कोर्स कर लें, जहां आप वीडियो बनाना और उसे बेहतर तरीके से एडिट करना सीख सकें.

हिंदी सिखाएं

अगर आपकी हिंदी बेहतर है और आपने हिंदी में अच्छी डिग्री हासिल की हुई है तो आप इसको भी अपना करियर बना सकती हैं. हर साल लाखों लोग भारत घूमने आते हैं और यहां आने से पहले वो चाहते हैं कि थोड़ी बहुत हिंदी सीख ली जाए, इसके लिए वह इंटरनेट का सहारा लेते हैं, अगर आपके पास हिंदी की अच्छी डिग्री है और आप हिंदी को अच्छे से बोलती समझती हैं तो आप हिंदी ट्यूटर बन सकती हैं. इंटरनेट पर ऐसे कई फ्रीलांसिंग जॉब पोर्टल हैं जहां आप खुद को इसके लिए रजिस्टर कर सकती हैं और जैसे ही किसी को हिंदी सीखना होगा वह ऑनलाइन माध्यम से ही आपसे संपर्क करेगा.

ये भी पढ़ें: एंटीबायोटिक ले तो रहे हैं, लेकिन क्या वो असर भी करती है? ICMR ने अपनी रिपोर्ट में क्यों किया सावधान!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget