एक्सप्लोरर

SSC JHT Recruitment 2024: एसएससी जेएचटी पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगा लिंक

Government Job: एसएससी के जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज है. अब तक न किया हो तो अब कर दें अप्लाई, ये रहा डायरेक्ट लिंंक और जरूरी डिटेल.

SSC JHT Recruitment 2024 Last Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की, जेएचटी और एसएचटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 25 अगस्त 2024 है. वे कैंडिडेट्स जो चाहकर भी किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे फटाफट फॉर्म भर दें. आज के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा और एप्लीकेशन लिंक बंद हो जाएगा. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ssc.gov.in. आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक हमने नीचे भी साझा किया है, आप वहां से भी फॉर्म भर सकते हैं.

फीस पेमेंट की लास्ट डेट कल

एसएससी जेएचटी और एसएचटी पदों के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है लेकिन फीस जमा करने की अंतिम तारीख कल यानी 26 अगस्त 2024 है. कल रात में 11 बजे के पहले तक फीस भरी जा सकती है. ये काम भी आपको ऑनलाइन ही करना होगा.

कब होगा पेपर

एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा तारीख के विषय में अभी जानकारी नहीं दी है. अभी केवल इतना बताया गया है कि एसएससी जेएचटी पेपर – I का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2024 के महीने में किया जाएगा.

उसके पहले जब आज यानी 25 अगस्त को आवेदन बंद हो जाएगा, उसके कुछ समय बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी. ये विंडो 4 से 5 सितंबर 2024 तक खुली रहेगी. इस दौरान कैंडिडेट्स अपने आवेदनों में सुधार कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 312 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन करने से पहले योग्यता संबंधी डिटेल ठीक से चेक कर लें, उसके बाद ही अप्लाई करें.

इन आसान स्टेप्स से भर दें फॉर्म

  • एसएससी जेएचटी परीक्षा 2024 का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.gov.in पर.
  • यहां होमपेद पर आपको Apply नाम की टैब दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2024 नाम का लिंक दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • इन्हें डालें और सबमिट कर दें. इसके बाद आवेदन-पत्र भरें. इस बात का ध्यान रखें कि सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ में अटैच करें.
  • अगले चरण में जब फॉर्म भर जाए तो फीस जमा करें. अब आवेदन ठीक से जमा कर दें और सबमिट कर दें.
  • इसके बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. इसका प्रिंट निकाल लें, ये आगे काम आएगा.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई.

यह भी पढ़ें: NIT में प्रोफेसर पद पर नौकरी पाने का शानदार मौका, तुरंत करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget