एक्सप्लोरर

बिहार पेपर लीकः BSSC परीक्षा रद्द, गिरफ्तारी के बाद सचिव से SIT की पूछताछ जारी

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस टीम बीएसएससी के सचिव से पूछताछ कर रही है. वहीं ये खबर भी है कि सीएम नीतीश कुमार ने बीएसएससी की परीक्षा रद्द कर दी है. बुधवार यानी आज मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द करने के आदेश दे दिए हैं. बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने आज बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले में बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. परमेश्वर की घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने कल आधी रात को उन्हें हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ जारी है.

बीएसएससी द्वारा कलर्क पद पर बहाली के लिए हाल में ही आयोजित परीक्षा का पेपर लीक मामले की जांच के लिए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी बनाई गई थी. ये एसआईटी बीएसएससी के सचिव सहित कई दूसरे लोगों से पूछताछ कर रही है. सीएम नीतीश कुमार ने पेपर लीक मामले की हर पहलू की गहराई से जांच का निर्देश दिया था जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है.

हाल ही में 6 फरवरी को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक होने से संबंधित खबरें समाचार पत्रों में आने के बाद उन्होंनें मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से बात की है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि इस मामले की गहराई से हर पहलू की सभी दृष्टिकोण से जांच की जाये.

गत 5 फरवरी को बीएसएससी का पेपर लीक होने पर नवादा जिला में इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के जरिए परीक्षार्थियों को नकल कराने वाले 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जबकि एसएससी ने पेपर लीक होने से इंकार किया था.

इससे पूर्व बिहार विद्यालय समिति द्वारा प्लस 2 परीक्षा में टापर्स घोटाले के बाद परीक्षा में धांधली मामले में समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह और वैशाली जिला के एक महाविद्यालय के प्रिंसिपल बच्चा राय सहित कई लोगों को बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था.

इस मामले के सामने आने पर सीएम नीतीश कहा था कि सारे लोग सचेत हैं. जो बातें अभी तक सामने आयी है उस पर अभी कुछ कहना ठीक नहीं है. पूरे तथ्य की जानकारी और हर पहलू की जांच आवश्यक है. इसके लिये मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया है कि अगर जांच में कोई बात इस तरह की गलती पाई जाती है तो जबर्दस्त कर्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget