एक्सप्लोरर

RRB NTPC Recruitment 2024: खत्म हुआ इंतजार! आरआरबी एनटीपीसी की 11588 वैकेंसी के लिए नोटिस जारी

Indian Railway Jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिस रिलीज कर दिया है. इन नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी वैकेंसी के आवेदन से जुड़ी जानकारियां यहां चेक कर सकते हैं.

RRB NTPC Recruitment 2024 Notification Out: रेलवे की इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा आखिरकार खत्म हुई. आरआरबी एनटीपीसी भर्तियों के लिए नोटिस रिलीज कर दिया गया है. इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का ये सुनहरा मौका है. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. इन वैकेंसी से जुड़ी जरूरी जानकारियां हम यहां शेयर कर रहे हैं. अभी केवल नोटिस रिलीज हुआ है, आवेदन के लिए लिंक एक्टिव नहीं हुआ है.

वैकेंसी डिटेल

आरआरबी एनटीपीसी रिक्रूटमेंट के माध्यम से ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत कुल 8113 पद भरे जाएंगे. वहीं अंडरग्रेजुएट कैटेगरी के तहत कुल 3445 पद भरे जाएंगे. कुल 11588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. दोनों की रजिस्ट्रेशन डेट्स भी अलग-अलग हैं.

किस पद के लिए कब से कर सकते हैं अप्लाई

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन का लिंक 14 सितंबर 2024 को खुलेगा और 13 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा. वहीं अंडरग्रेजुएट यानी 10 + 2 कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन लिंक 21 सितंबर 2024 को खुलेगा और 20 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा. इस दौरान ही कैंडिडेट्स आवेदन कर दें.

कौन कर सकता है आवेदन

आरआरबी एनटीपीसी की ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री ली हो. इसके साथ ही अंडरग्रेजुएट वैकेंसी के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 की परीक्षा पास की हो. ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए एज लिमिट 18 से 36 साल है और अंडरग्रेजुएट वैकेंसी के लिए एज लिमिट 18 से 33 साल तय की गई है.

कहां से भरना है फॉर्म

आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की वेबसाइट पर जाना होगा. रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा तब होगा जब एप्लीकेशन लिंक खुल जाएगा.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पदों पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इसमें सबसे पहले सीबीटी टेस्ट स्टेज 1 ली जाएगी. इसके बाद सीबीटी स्टेज 2 टेस्ट होगा. अगले चरण में टाइपिंक स्किल टेस्ट/कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा (ये पद पर निर्भर करेगा), इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा. एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में जाएगा और सेलेक्शन के लिए सभी चरण पास करना जरूरी है.

सैलरी कितनी मिलेगी

सैलरी पद के हिसाब से है. जैसे ट्रेन क्लर्क पद की सैलरी महीने के 19,900 रुपये है, कमर्शियल कम टिकट क्लर्ख पद की सैलरी 21,700 रुपये है. स्टेशन मास्टर की सैलरी 35,400 रुपये है.

शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा, इसमें से 400 रुपये पहले सीबीटी में बैठते ही रिफंड हो जाएंगे. एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे. ये पूरे पैसे एग्जाम में बैठने के बाद वापस हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: CSB से लेकर IIIT इलाहाबाद तक, यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget