एक्सप्लोरर

Rajasthan HC Recruitment 2024: लॉ की पढ़ाई की है तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई, सेलेक्ट होने पर सैलरी 1 लाख 94 हजार तक

Recruitment 2024: जरूरी योग्यता रखते हैं तो राजस्थान हाईकोर्ट में निकली इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट से लेकर अन्य डिटेल तक, यहां करें चेक.

Rajasthan High Court Recruitment 2024: राजस्थान हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. अप्लाई करने की योग्यता और इच्छा रखते हों तो बताए गया प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर दें. इन पदों के लिए नोटिफिकेशन कल यानी 9 जुलाई के दिन जारी हुआ है. ये भी जान लें कि इन वैकेंसी के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ेगा जिसके लिए राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

नोट कर लें जरूरी तारीखें

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जिला के कुल 95 पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2024 है. इस तारीख को शाम 5:00 बजे तक आवेदन किया जा सकता है. वही फीस भरने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2024 है.

इस वेबसाइट से भर सकते हैं फॉर्म

राजस्थान हाईकोर्ट के जिला पदों पर आवेदन करने के लिए आपको राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है - hcraj.nic.in. इस वेबसाइट से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि इन पदों के बारे में डिटेल में जानकारी भी पा सकते हैं.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसकी तारीख अभी जारी नहीं हुई है. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए समय-समय पर राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट चेक करते रहें.

अभी दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन जोधपुर और जयपुर में होगा लेकिन कैंडीडेट्स की संख्या ज्यादा होने पर दूसरे जिलों पर भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर्स की डिग्री ली हो. इसके साथ ही ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के पहले तक कैंडिडेट ने कम से कम 7 साल वकालत की हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए कैंडिडेट की एज 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.

पात्रता संबंधी डिटेल और भी हैं जिनके बारे में जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. नोटिस का लिंक नीचे भी साझा किया गया यहां से भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

शुल्क कितना लगेगा

राजस्थान हाईकोर्ट की जिला जज परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को और दूसरे राज्यों के कैंडिडेट को ₹1500 फीस देनी होगी. एससी, एसटी और पीएच कैटिगरी के लिए फीस ₹1000 है. बाकी कैटेगरी के लिए फीस 1250 रुपए है.

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर सेलेक्शन हो जाता है तो आपको 144840 से लेकर 194660 तक सैलरी हर महीने दी जाएगी. इस बारे में अन्य कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए नोटिस के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

इस लिंक पर क्लिक करके देखें नोटिस.

यह भी पढ़ें: मिल गई ये नौकरी तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले! 1 लाख 77 हजार तक है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी से मची हलचल
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी
'अनुपमा' की लाडली राही को रियल लाइफ में मिला प्रेम, 25 जनवरी को होगी सगाई, जानें कौन हैं दूल्हे राजा
'अनुपमा' की लाडली राही को रियल लाइफ में मिला प्रेम, 25 जनवरी को होगी सगाई

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Manikarnika Ghat | Modi | BMC New Mayor | Shankaracharya Controversy
Shankaracharya Controversy: 'संत समाज इनको बर्दाश्त नहीं करता,मैं निंदा करता हूं'-Ravindra Puri
Startup India का Superpower Moment: Under-40 Founders का $950B Valuation | Paisa Live
MP News: पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप | Chhindwara News
Maharashtra News: Pune के loni में बेकाबू कार ने कुचला मासूम बच्चे को | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी से मची हलचल
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी
'अनुपमा' की लाडली राही को रियल लाइफ में मिला प्रेम, 25 जनवरी को होगी सगाई, जानें कौन हैं दूल्हे राजा
'अनुपमा' की लाडली राही को रियल लाइफ में मिला प्रेम, 25 जनवरी को होगी सगाई
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल; क्या बदलेगा कैप्टन?
शुभमन गिल को 'बर्खास्त' कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान... 2027 वर्ल्ड कप का है सवाल
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खामेनेई सरकार ने नकारा; अमेरिका को चुभ जाएगी ये बात
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', ट्रंप के दावे का खामेनेई सरकार ने किया खंडन; US को चुभ जाएगी ये बात
नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
Bhojshala Temple Mosque Controversy: किस मुस्लिम शासक ने धार भोजशाला में बनवाई थी मस्जिद, इस पर पहली बार कब हुआ विवाद?
किस मुस्लिम शासक ने धार भोजशाला में बनवाई थी मस्जिद, इस पर पहली बार कब हुआ विवाद?
Embed widget