एक्सप्लोरर

Railway Apprentice Recruitment 2021: रेलवे में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है.

Railway Apprentice Recruitment 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 1664 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आपने आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है तो आप 1 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं. जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं, इन पदों पर सिलेक्शन हाईस्कूल और आईटीआई की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी. 

यहां देखें वैकेंसी डिटेल

आरआरसी के मुताबिक प्रयागराज डिवीजन में 364, झांसी डिवीजन में 480, झांसी वर्कशॉप में 185 और आगरा डिवीजन में 296 पदों पर वैकेंसी है, जिनके लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है.

महत्वपूर्ण तिथियां

अप्रेंटिस के इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2021 है. सभी को 1 सितंबर तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. जल्द ही रेलवे की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 50% नंबरों के साथ हाईस्कूल पास होने चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. आईटीआई का सर्टिफिकेट एनसीवीटी से प्रमाणित होना चाहिए. उम्र की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए. 

एप्लीकेशन फीस 

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. इसके अलावा एससी-एसटी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है.

इस तरह करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए आप रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in पर जाएं. यहां आप रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन पर जाकर इस भर्ती का एडवर्टाइजमेंट डाउनलोड कर सकते हैं. उसमें आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक और उसे भरने की पूरी प्रोसेस के बारे में जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः Allahabad High Court Recruitment 2021: एलएलबी पास युवाओं के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, देखें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget