एक्सप्लोरर

12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस बैंक में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

​पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी के पदों पर वैकेंसी निकली है. इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 21 मार्च तक आवेदन (Apply) कर सकते हैं.

​बैंक में सरकारी नौकरी करने के इच्छुकों के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चपरासी के पदों पर भर्ती करने के लिए अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार 12वीं पास कर चुके युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है. भर्ती अभियान तहत चपरासी के 21 पदों को भरा जाना है. अभियान में चयनित अभ्यर्थियों को चंपारण की अलग-अलग शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट (Official Site) www.pnbindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी आखिरी तारीख (Last Date) 21 मार्च 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता
चपरासी के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास का प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके अलावा उन्हें अंग्रेजी पढ़ना और लिखना भी आना चाहिए. विशेष बात ये है कि किसी भी आवेदक के पास 1 जनवरी 2022 तक किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री नहीं होनी चाहिए. 12वीं कक्षा से अधिक योग्यता वाले आवेदकों के आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा.

आयु सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. एससी/एसटी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल और ओबीसी (OBC) को 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 और 12 में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगा.

जरूरी जानकारी
अभ्यर्थियों को भरे हुए फॉर्म के साथ शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, मतदाता कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि दस्तावेजों (Documents) की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लगानी होगी. सभी अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, उज्ज्वल कॉम्प्लेक्स, चांदमारी, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण – 845401 को भेजने होंगे.

​पुलिस विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली है बंपर वैकेंसी, इस तरह करें आवेदन

​उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget