एक्सप्लोरर

PGCIL पावरग्रिड में अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Powergrid Corporation Of India Limited (PGCIL) ने नॉर्थ ईस्ट रीज़न के लिए अपरेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से यहां...

PGCIL Recruitment 2020: पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपरेंटिस के 137 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये पद नॉर्थ ईस्ट रीज़न (सिक्किम को छोड़कर) के लिए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर सकते हैं. पीजीसीआईएल के इन पदों के लिये आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून 2020 है. इस तारीख के पहले अप्लाई कर दें अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि पीजीसीआईएल के अपरेंटिस पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकता है. ऐसा करने के लिए पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.powergridindia.com.

वैकेंसी विवरण –

पीजीसीआईएल में निकली वैकेंसीज़ का विवरण इस प्रकार है –

सहायक (मानव संसाधन) – 5 पद

एग्जीक्यूटिव (मानव संसाधन) – 10 पद

आईटीआई (इलेक्ट्रिकल) – 35 पद

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अपरेंटिस – 25 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अपरेंटिस – 37 पद

सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक – 10 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक – 15 पद

शैक्षिक योग्यता –

इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया हो. इन पदों पर अगर आपका चयन होता है तो आप महीने के 12,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक कमा सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई –

पीजीसीआईएल के अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिये कैंडिडेट को सबसे पहले पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट www.powergridindia.com पर जाना होगा. होमपेज पर जॉब ऑपरचुनिटीज़ नाम का सेक्शन तलाशें और क्लिक कर दें. ऐसा करते ही आपको अपरेंटिस वाला नोटिस दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही आपको अपरेंटिस के विज्ञापन वाले पेज पर ले जाया जायेगा. इस विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और पेमेंट कर दें. इतना करते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिये पावरग्रिड की वेबसाइट देख सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget