एक्सप्लोरर

चौथी श्रेणी की 700 जॉब के लिए 10 लाख लोगों ने किया अवेदन, पीएचडी, इंजीनियर सभी शामिल

12वीं पास की 7 सौ वैकेंसी के लिए लगभग दस लाख लोगों ने आवेदन किया है. इसमें पीएचडी, एमफिल, पोस्ट ग्रेजुएट और 2 लाख इंजीनियर भी शामिल हैं.

नई दिल्ली: देशभर में जारी बेरोजगारी की बहस के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस खबर से यह भी मालूम होता है कि देश में इस वक्त बेरोजगार युवाओं की कितनी बड़ी तादाद मौजूद है. दरअसल, तेलंगाना में 12वीं पास के लिए 7 सौ वैकेंसी निकाली गई, जहां दस लाख लोगों ने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में 372 पीएचडी, 539 एमफिल, डेढ़ लाख पोस्ट ग्रेजुएट और 2 लाख इंजीनियर भी शामिल हैं.

कमिशन ने मांवाए थे 700 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन

बता दें कि तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन ने ग्राम राजस्व अधिकारी की 700 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मंगवाए थे. इसी दौरान ये मामला सामने आया है. हालांकि ग्राम राजस्व अधिकारी के लिए तेलंगाना सराकार की ओर से जारी दिशा निर्देश में कैंडिडेट का 12वीं पास होना ही जरूरी है. बावजूद इसके पीएचडी, एमफिल समेत इंजीनियर की डिग्री हासिल कर चुके कैंडिडेट्स ने भारी संख्या में इस नौकरी को पाने के लिए अप्लाई किया.

'यह अभूतपूर्व है' - चेयरमेन

तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन के चेयरमेन घंटा चक्रपाणि ने इस बात को माना कि 'यह अभूतपूर्व है'. उन्होंने एक प्रमुख मीडिया चैनल को बताया कि पिछली बार साल 2011 में ग्राम राजस्व अधिकारी के लिए अवेदन मांगवाए गए थे. लेकिन तब सिर्फ छह लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था.

80 फीसदी कैंडिडेट्स ने दी परिक्षा

उन्होंने कहा कि इस बार ग्राम राजस्व अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए तकरीबन 10.58 लाख कैंडिडेट्स ने ना केवल अप्लाई किया है. बल्कि उनमें से 80 फीसदी कैंडिडेट्स ने परिक्षा भी दी है. उन्होंने यह भी कहा, "मुझे नहीं लगता, संयुक्त आंध्र प्रदेश में या समूचे दक्षिण भारत में कभी भी इस तरह क्वालिफाइड युवाओं ने किसी जूनियर लेवल पद के लिए इस तरह आवेदन किए हों..."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jobs News: 10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
10वीं पास के लिए कोर्ट में 17 पदों पर निकली भर्ती, 56900 रुपये होगी सैलरी
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget