एक्सप्लोरर

MP Police Recruitment 2025: एमपी में निकली पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगे 7500 पद, जानें तरीका

MP Police Jobs 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ मध्य प्रदेश के ही नहीं, बल्कि किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यानी अगर आप भारत के किसी भी हिस्से से हैं और पात्रता मानकों को पूरा करते हैं तो इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास तय की गई है.

आयु सीमा क्या होगी?

उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें - India Pakistan Asia Cup 2025 पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सबसे पढ़ा-लिखा क्रिकेटर कौन? भारत से मैच से पहले देख लें सबकी डिग्री

कितना देना होगा शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा. सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 560 रुपये फीस देनी होगी. ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 310 रुपये रखा गया है. इसके अलावा सभी को पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकेगा.

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद कैंडिडेट्स वहां भाषा के रूप में हिंदी या अंग्रेजी चुनें.
  • अब होमपेज पर Online Form - Police Constable Recruitment Test - 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार प्रोफाइलिंग पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • फिर लॉग इन करने के बाद बाकी डिटेल्स भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • अब उम्मीदवार वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सेव रखें.

    यह भी पढ़ें - रेखा ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं या जया भादुड़ी? देख लें पुराने जमाने की इन दो हसीनाओं की डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget