एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: महाराष्ट्र बिजली विभाग में निकली 661 पद पर वैकेंसी, आज से करें अप्लाई

MAHAGENCO Bharti 2022: महाराष्ट्र बिजली विभाग ने एई और जेई के पद पर बंपर भर्ती निकाली हैं. इनके लिए आवेदन आज यानी 18 नवंबर 2022 से शुरू हो गए हैं. जानिए आवेदन से जुड़ी अहम जानकारियां.

MAHAGENCO Recruitment 2022: महाराष्ट्र स्टेट ​पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर (MAHAGENCO AE & JE Recruitment 2022) के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 661 पद भरे जाएंगे. वे कैंडडिटे्स जो इनके लिए आवेदन करने के योग्य हों, वे महाराष्ट्र स्टेट ​पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए महागेनको की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – mahagenco.in

आवेदन प्रक्रिया चालू है

महागेनको के एई और जेई पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इनके लिए आवेदन आज यानी 18 नवंबर 2022 से शुरू हो गए हैं इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक और योग्य हों, वे आज से ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

वैकेंसी विवरण

महाराष्ट्र स्टेट ​पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में निकली वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है.

कुल पद – 661

एई पद – 322

जेई पद – 339

क्या है लास्ट डेट

महागेनको के इन पद पर अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 17 दिसंबर 2022 तय की गई है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

क्या है आवेदन के लिए योग्यता

इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है. बेहतर होगा हर पद के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. अगर आयु सीमा की बात करें तो इन भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 साल तय की गई है.

कितना है आवेदन शुल्क

महाराष्ट्र स्टेट ​पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट इंजीनियर पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क के रूप में देने होंगे. जबकि जूनियर इंजीनियर पद पर अप्लाई करने के लिए 800 रुपये प्लस जीएसटी देनी होगी. अन्य किसी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख कर सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें डिटेल्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget