एक्सप्लोरर

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी के 526 पदों पर आवेदन शुरू, लाखों में है सैलरी...ऐसे करें आवेदन

आईटीबीपी एसआई, कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 14 दिसंबर तय की गई है. एसआई और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल रिक्तियां पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली हैं.

ITBP Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आज यानी 15 नवंबर से सब इंस्पेक्टर (ग्रुप बी), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (दूरसंचार) (ग्रुप सी) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 526 पद भरे जाएंगे. आइए जानते हैं, आईटीबीवी भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारियां…

यह भी पढ़ें- Chinese Military: चायनीज आर्मी में कैसे होती है भर्ती, बेहद सख्त होती है ट्रेनिंग…छोड़ने पर मिलती है ये सजा, पढ़ें पूरी डिटेल 

526 पदों पर होगी भर्ती
आईटीबीपी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 526 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें, सब इंस्पेक्टर टेलीकम्युनिकेशन के 92 पद, हेड कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन के 383 पद और कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन के 51 पद शामिल हैं. 526 पदों में से 447 पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 79 महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं.

ये है अभ्यर्थियों के लिए योग्यता
सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, हेड कांस्टेबल पदों के लिए आयु सीमा 18 साल से 25 और कांस्टेबल पदों के लिए 18 साल से 23 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो सब-इंस्पेक्टर के लिए बी.एससी., बी.टेक या बीसीए की डिग्री होना अनिवार्य है. हेड कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास के साथ पीसीएम, आईटीआई या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.  इसके अलावा, कॉन्स्टेबल के लिए 10वीं पास अनिवार्य किया गया है.

यह भी पढ़ें- Free Education: इन देशों में मिलती है फ्री एजुकेशन, भारतीय छात्रों की भी पहली पसंद, ये हैं कुछ खास नियम, देखें लिस्ट

ऐसे होगा चयन, इतनी मिलेगी सैलरी
आईटीबीपी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरण होंगे और उम्मीदवारों को अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पार करना होता है.  इनमें पीईटी व पीएसटी, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है. वहीं, सैलरी की बात करें, तो विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग सैलरी होगी.  सब-इंस्पेक्टर  के लिए वेतन 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक होता है. हेड कांस्टेबल पद के लिए वेतन 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये के बीच होता है, जबकि कांस्टेबल की भूमिका के लिए वेतन 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक होता है.

ऐसे करें आवेदन
आईटीबीपी से संबंधित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आम तौर पर ऑनलाइन है. नोटिफिकेशन में दिए गए मानदंड़ों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे. सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना  होगा. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें और निर्धारित तरीके से शुल्क जमा करें. इसके बाद आवेदन का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें- PM Vidya Lakshmi Yojana: एजुकेशन लोन से कितनी अलग है पीएम विद्यालक्ष्मी योजना? जान लीजिए अपने हर सवाल का जवाब  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?
UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?
BPSC 72वीं भर्ती में बदलाव, डीएसपी के पद घटे, अब 1187 पदों पर भर्ती
BPSC 72वीं भर्ती में बदलाव, डीएसपी के पद घटे, अब 1187 पदों पर भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन

वीडियोज

Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद पर बुलडोजर,यूपी में नया विवाद ! Mahadangal With Chitra Tripathi
Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget