एक्सप्लोरर

ITBP Jobs: आईटीबीपी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन बातों का रखें ध्यान

ITBP Constable Vacancies: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए.

ITBP Head Constable Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने आज यानी 29 अक्टूबर, 2022 से कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ITBP की आधिकारिक साइट recruitment.itbpolice.nic पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आईटीबीपी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 नवंबर, 2022 है. इस आईटीबीपी कांस्टेबल हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 186 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है. एक बार पेमेंट की गई फीस वापस नहीं की जाएगी. 

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पद के लिए पात्रता

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 27 नवंबर 2022 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए और मोटर यांत्रिकी में प्रमाण पत्र होना चाहिए और कुल 3 साल का अनुभव या ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं हेड कांस्टेबल पद के लिए पात्रता इंजीनियरिंग हैं.

सैलरी

हेड कांस्टेबल के पद के लिए उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 4 के हिसाब से  25,500 रुपये से  81,100 रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे. वहीं सातवें वेतन आयोग के अनुसार कांस्टेबल पद के लिए सैलरी  21,700 से 69,100 रुपये मिलेगी.

ITBP कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

  1. ITBP की आधिकारिक साइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं. 
  2. होम पेज पर उपलब्ध आईटीबीपी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉगिन जानकारी भरें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
  4. आवेदन पत्र भरें और आवेदन फीस का पेमेंट करें.
  5. सबमिट पर क्लिक करें.
  6. फाइनल पेज को डाउनलोड करें.
  7. एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें- ​SBI Admit Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क भर्ती के एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget