एक्सप्लोरर

Indian Railway Jobs 2023: इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, मिलेगी बढ़िया सैलरी, आज है लास्ट डेट

NER Gorakhpur Recruitment 2023: रेलवे में जॉब करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इंडियन रेलवे में 35 से अधिक पद पर भर्ती निकली है.

NER Gorakhpur Jobs 2023: भारतीय रेल में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है. उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर, भर्ती बोर्ड ने एनईआर आरआरसी गोरखपुर के तहत वैकेंसी निकाली थी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज है. आखिरी तारीख गुजर जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने मौका नहीं मिलेगा.

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के 37 पद पर भर्ती की जाएगी. भर्ती अभियान के जरिए जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इंजीनियरिंग) के 19 पद, जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (सिग्नल) के 09 पद और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) के 09 पद भरे जाएंगे.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा / स्नातक पास होना चाहिए. अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परसेंटेज 60% है. वहीं, ओबीसी एनसीएल के लिए 55% नंबर व एससी/एसटी के लिए 50% नंबर होने जरूरी है.

उम्र सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 साल व अधिकतम उम्र 33 साल तय की गई है. आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य / ओबीसी के लिए शुल्क 500 रुपये रखा गया है. जबकि आवेदन करने वाले एससी / एसटी / महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है.

इतनी मिलेगी सैलरी

कैटेगरी X के तहत चयनित अभ्यर्थियों 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा. वहीं, कैटेगरी Y के तहत चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपये सैलरी दी जाएगी. जबकि आवेदन करने वाले कैटेगरी Z के उम्मीदवारों को 25,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: QS रैंकिंग में IIT का जलवा! बॉम्बे से लेकर खड़गपुर तक...जानिए कहां कितनी लगती है एक साल की फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Madhya Pradesh Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget