एक्सप्लोरर

इस राज्य में निकली सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर वैकेंसी, भरे जाएंगे 100 से ज्यादा पद; पढ़ें डिटेल्स 

Assistant Agriculture Officer Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी के 118 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें 40 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

ओडिशा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी यानी AAO भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है. इस भर्ती के जरिए राज्य के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग में ग्रुप-बी के कुल 118 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इन पदों में से 40 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं, जिससे महिला उम्मीदवारों को भी बड़ा मौका मिलेगा.

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवार OPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और चयन से जुड़े नियम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं.

सहायक कृषि अधिकारी का पद उन युवाओं के लिए खास है, जिन्होंने कृषि या बागवानी की पढ़ाई की है और सरकारी सेवा में जाकर किसानों के साथ काम करना चाहते हैं. इस पद पर चयनित होने वाले अधिकारी किसानों को नई तकनीक, फसल सुधार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम करते हैं. ऐसे में यह नौकरी सम्मान के साथ-साथ समाज से जुड़कर काम करने का अवसर भी देती है.

कौन कर सकता है आवेदन

AAO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि में स्नातक यानी बीएससी एग्रीकल्चर या बागवानी में स्नातक यानी बीएससी हॉर्टिकल्चर की डिग्री होना जरूरी है. आयोग ने साफ किया है कि इसके अलावा किसी अन्य डिग्री को इस पद के लिए मान्य नहीं माना जाएगा. यानी केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कृषि या बागवानी विषय से स्नातक की पढ़ाई की हो.

इसके साथ ही उम्मीदवार को उड़िया भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को उड़िया पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए. अधिसूचना में उड़िया भाषा से जुड़े चार मानदंड दिए गए हैं, जिनमें से किसी एक को पूरा करना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है.

आवेदन शुल्क

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क भी तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और SEBC वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. हालांकि आयोग की ओर से राहत देते हुए यह भी बताया गया है कि जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के दोनों पेपर में शामिल होंगे, उन्हें यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा.

वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है. इन वर्गों के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन उनके मामले में शुल्क वापसी की व्यवस्था लागू नहीं होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी में सैलरी सबसे बड़ा आकर्षण होती है और इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी तनख्वाह दी जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ओडिशा संशोधित वेतनमान नियम 2017 के तहत की जाएगी. सहायक कृषि अधिकारी का पद लेवल-10, सेल-1 में आता है.

इस पद पर शुरुआती मूल वेतन करीब 44,900 रुपये प्रति माह होगा. यह वेतन पहले के वेतनमान 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,600 रुपये के अनुसार तय किया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर मिलने वाला महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी सैलरी में जुड़ेंगे. इस तरह कुल मासिक आय और भी बेहतर हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Bank of India Recruitment 2025-26: बैंक ऑफ इंडिया में 514 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, यहां करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget