एक्सप्लोरर

SSC: अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे सरकारी नौकरी के फॉर्म, SSC का ये ऐप आएगा काम

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है. अब कैंडिडेट्स को  साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं होगी.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने भर्ती परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया को और भी सरल और सुविधाजनक बना दिया है. अब उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन से ही पूरा आवेदन फॉर्म भर सकेंगे, वह भी बिना किसी साइबर कैफे या ऑपरेटर की मदद के.

क्या है नई सुविधा?

SSC ने अपने mySSC मोबाइल ऐप को पूरी तरह अपग्रेड कर दिया है. अब इस ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन से लेकर आवेदन फॉर्म भरने तक की सारी प्रक्रिया मोबाइल पर ही पूरी की जा सकती है. खास बात यह है कि अब आधार OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी इसी ऐप में मिल रही है.

SSC के चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने बताया कि यह नया ऐप खासकर ग्रामीण इलाकों के उम्मीदवारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, जिन्हें अब किसी कम्प्यूटर सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी.  SSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जून 2025 से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में यह मोबाइल ऐप आधारित आवेदन प्रणाली लागू होगी. इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या है फायदा?

  • SSC की सभी परीक्षाओं के लिए मोबाइल से ही आवेदन कर सकेंगे.
  • आधार नंबर से OTP या फेस ऑथेंटिकेशन करके खुद को वेरीफाई कर सकेंगे.
  • पूरे आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी बिचौलिए के पूरी कर सकेंगे.

किन मोबाइल पर चलेगा यह ऐप?

यह ऐप केवल Android वर्जन 11 या उससे ऊपर के मोबाइल पर ही काम करेगा. उम्मीदवारों को Aadhaar Face RD App भी अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा, जिससे फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी हो सके.

क्या आधार की जानकारी आवेदन पर हावी होगी?

इस सवाल पर SSC ने स्पष्ट किया है कि जो जानकारी उम्मीदवार OTR (One Time Registration) फॉर्म में भरेंगे, वही अंतिम मानी जाएगी. आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

क्या है SSC का प्लान

SSC और ऐप डेवलपर कंपनी Cubastion Consulting का कहना है कि आगे इस ऐप को पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए One Stop Solution बनाया जाएगा. यानी फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा, रिजल्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग तक की सारी जानकारी और प्रक्रिया इसी ऐप पर उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget