एक्सप्लोरर

Jobs 2025: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली हाई कोर्ट में निकली इन पदों पर भर्ती

दिल्ली हाई कोर्ट में ड्राइवर और प्रोसेस सर्वर के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर रात 11 बजे तक जारी है. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर करियर बनाने का मौका पा सकते हैं.

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में ड्राइवर और डिस्पैच राइडर-कम-प्रोसेस सर्वर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की है और स्थायी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं.

आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 24 सितंबर 2025 की रात 11 बजे तय की गई है. यानी उम्मीदवारों के पास अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में अगर आप इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो देर न करते हुए तुरंत आवेदन कर दें. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं और इसके लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.

योग्यता कितनी चाहिए?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा. इनमें से कुछ पद ड्राइवर के लिए हैं तो कुछ प्रोसेस सर्वर के लिए. दोनों ही पद दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थायी नौकरी के अवसर हैं.आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उसके पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. अगर उम्मीदवार वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी.

इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का ड्राइविंग अनुभव भी होना अनिवार्य है. यह शर्त इसलिए रखी गई है ताकि भर्ती के बाद किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और उम्मीदवार तुरंत अपने कार्यों को संभाल सके.

आयु सीमा

उम्र सीमा भी इस भर्ती का अहम हिस्सा है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद ड्राइविंग स्किल टेस्ट यानी प्रैक्टिकल टेस्ट होगा. अंतिम चरण में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

कैसे अप्लाई करें?

आवेदन प्रक्रिया भी आसान है. सबसे पहले उम्मीदवार को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर Apply Online का लिंक मिलेगा. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही-सही भरनी होगी. इसके बाद उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा. अंत में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म का प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- DUSU चुनाव के लिए वोटिंग आज, ये कैंडिडेट हैं मैदान में; इस दिन आएंगे रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget