एक्सप्लोरर

Government Job: सरकारी टीचर के पद पर चल रही है भर्ती, 1 लाख से ज्यादा होगी महीने की सैलरी

Job Alert: दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में असिस्टेंट टीचर के पद पर भर्ती निकली है. इनके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें, सैलरी महीने के एक लाख से ज्यादा है.

Delhi Cantonment Board Recruitment 2023: टीचर के पद पर नौकरी की तलाश है तो दिल्ली छावनी बोर्ड में भर्ती निकली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट टीचर के कुल 40 पद भरे जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की योग्यता रखते हों, वो जल्द से जल्द फॉर्म भर सकते हैं क्योंकि एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो गया है. इन पद के लिए आज यानी 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 मार्च 2023 है.

क्या है पात्रता

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी क्लास पास की हो ये जरूरी है. साथ ही उसके पास दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए. इसके साथ ही कैंडिडेट का सीबीएसई द्वारा आयोजित किए जाने वाली सीटीईटी परीक्षा पास होना भी जरूरी है.

अगर एज लिमिट की बात करें तो इन पद के लिए 21 से 40 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. डिटेल्ड नोटिस देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

अन्य जरूरी जानकारी

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कुछ समय में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. कैंडिडेट एक से ज्यादा पद के लिए एप्लीकेशन न भेजें. किसी और माध्यम से रिसीव किए गए एप्लीकेशन या आधे भरे हुए एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होंगे और रिजेक्ट कर दिए जाएंगे.

आवेदन शुल्क कितना है

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. ये भी जान लें कि आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए कैंडिडेट्स को delhi.cantt.gov.in नाम की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा.

मिलेगी इतनी सैलरी

सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने की 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. डिटेल देखने के लिए इस नोटिस के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सातवीं, दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget