एक्सप्लोरर

CSBC Fireman Recruitment 2021: बिहार में 2380 फायरमैन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें तारीखें, योग्यता, चयन समेत अन्य अहम बातें

CSBC Bihar Police Fireman Recruitment 2021: केंद्रीय चयन परिषद बिहार ने राज्य के अग्निशमन सेवा विभाग में फायरमैन के पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. कैंडिडेट्स 24 फरवरी से अप्लाई कर सकते हैं.

CSBC Bihar Police Fireman Recruitment 2021: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार ने अग्निशमन सेवा में फायरमैन के पदों पर भर्ती केलिए पात्र कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है.  इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए पर्षद की ऑफिशियल वेबसाइट @csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 24 फरवरी 2021 से शुरू होगी. जो कि 25 मार्च तक चलेगी. इस भर्ती प्रर्किया के तहत कुल 2380 वैकेंसी भारी जायेगी.

महत्वपूर्ण तारीखें: सीएसबीसी द्वारा 22 फरवरी 2021 को जारी बिहार फायरमैन भर्ती 2021 नोटिफिकेशन (सं.01/2021) के अनुसार भर्ती संबंधी जरूरी तारीखें निम्न तरीके से हैं.

  • नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख: 22 फरवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तारीख: 24 फरवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की तारीख: 25 मार्च 2021
  • बिहार फायरमैन भर्ती 2021 परीक्षा के शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 25 मार्च 2021

पदों की संख्या – 2380

पदों का विवरण:

  1. फायरमैन

शैक्षिक योग्यता: बिहार में फायरमैन के पदों आर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास पास होनी चाहिए.

आयु सीमा 1 अगस्त 2020 को: कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के  निमयामानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

आवेदन फीस

  • जनरल, ओबीसी व अन्य राज्य के कैंडिडेट्स के लिए: 450 रुपये
  • बिहार के एससी, एसटी कैंडिडेटस के लिए: 112 रुपये
  • फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से किया जा सकता है.

वेतनमान - लेवल-3, 21,700 — 69,100 रुपये

बिहार फायरमैन भर्ती 2021 के लिए ऐसे होगा चयन

चयन दो चरणों में होगा. पहला लिखित परीक्षा और दूसरा  शारीरिक दक्षता परीक्षा.

लिखित परीक्षा : लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी. जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करेगा उसे असफल घोषित किया जाएगा. असफल कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए नहीं बुलाया जाएगा.

शारीरिक दक्षता परीक्षा: लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जाएगा. चयन की मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर बनेगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा में तीन स्पर्धायें आयोजित की जायेंगी जिसमें दौड़ा, ऊंची कूद, गोला फेंक शामिल है. इनमें प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

लिखित परीक्षा का सेलेबस: लिखित परीक्षा का लेवल बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा. इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगें. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget