एक्सप्लोरर

CIL Recruitment 2021: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के पास नौकरी का अच्छा मौका, यहां जानें डिटेल

CIL Recruitment 2021: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवा मैनेजमेंट ट्रेनी के इन 588 पदों पर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है.

CIL MT Recruitment 2021: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 588 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. 

इन पदों पर केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने साल 2021 में ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) पास कर लिया हो. इसलिए आप आवेदन करने से पहले इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर देखें. मैनेजमेंट ट्रेनी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 

यहां देखें वैकेंसी डिटेल
कोल इंडिया कुल 588 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित कर रही है. इसमें माइनिंग इंजीनियरिंग के 253, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 117, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 134, सिविल इंजीनियरिंग के 57, इंडस्ट्री इंजीनियरिंग के 15 और जियोलॉजी के 15 पदों पर वैकेंसी है. 

भर्ती की जरूरी तारीखें 
कोल इंडिया लिमिटेड के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर 10 अगस्त 2021 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2021 है. इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 9 सितंबर है.

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
60% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में बीटेक की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इंजीनियर के पद पर आवेदन कर सकते हैं. वहीं जियोलॉजी के लिए आवेदक के पास संबंधित फील्ड में एमएससी या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. 

एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को इन पदों के लिए 1180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क हैं. आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा किया जा सकता है. 

यह है आवेदन का तरीका
अगर आप मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कोल इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट https://www.coalindia.in पर जाना होगा. जहां आपको होम पेज पर इस भर्ती से संबंधित लिंक मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करके आप इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. उसमें आपको भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी जिसमें आवेदन फॉर्म का लिंक भी होगा. 

यह भी पढ़ेंः UGC NET 2021 यूजीसी नेट 2021 परीक्षा में बचे हैं बस चंद दिन, इन Tips से करें तैयारी करेंगे अच्छा स्कोर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget