एक्सप्लोरर

CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के सैकड़ों पदों पर निकाली भर्तियां, जानें डिटेल 

CGPSC Medical Specialists Recruitment 2021: संबंधित स्ट्रीम में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन 641 पदों पर 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. 

CGPSC Jobs 2021: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट (Medical Specialist) के 641 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कमीशन के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2021 है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के बारे में विस्तार से जान लेते हैं. 

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 नवंबर 2021

आवेदन की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021

आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 11 से 15 दिसंबर 2021

भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल तय नहीं

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा 

कमीशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल स्पेशलिस्ट के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित स्ट्रीम में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

आवेदन शुल्क 

जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है. एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है. इसके अलावा आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है. 

ऐसे करें आवेदन 

मेडिकल स्पेशलिस्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.cg.gov.in पर जाना होगा. यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. इसमें जरूरी दस्तावेज समेत एप्लीकेशन फॉर्म भरने की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः MP HC Recruitment 2021: एमपी हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 1255 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

IBPS PO Admit Card 2021: आईबीपीएस पीओ का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget