एक्सप्लोरर

Allahabad HC Recruitment 2021: ग्रेजुएट युवाओं के पास इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी का बढ़िया मौका, ऐसे करें अप्लाई 

रिव्यु ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के इन 396 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. 

Allahabad HC Recruitment 2021: ग्रेजुएट युवाओं के पास इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यु ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 396 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है. इस भर्ती का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कर रही है. 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के अलावा कंप्यूटर का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए. कैंडिडेट्स का सिलेक्शन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. 

इतने पदों पर होगी भर्ती
रिव्यु ऑफिसर के 46 और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 350 पदों पर भर्तियां निकली हैं. कुल पदों की संख्या 396 है. आप कैटेगरीवाइज वैकेंसी इस भर्ती के आधिकारिक एडवर्टाइजमेंट में देख सकते हैं.

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें 
आरओ और एआरओ के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2021 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2021 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2021 है. कैंडिडेट आवेदन फॉर्म में करेक्शन 18 से 21 सितंबर 2021 तक कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा 
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. आवेदकों को अंग्रेजी की टाइपिंग आनी चाहिए. इसके अलावा आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है. एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए 600 रुपये शुल्क है. यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

जान लें आवेदन का तरीका
योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एनडीए और इलाहाबाद हाईकोर्ट की संयुक्त रिक्रूटमेंट वेबसाइट https://testservices.nic.in पर जाना होगा. यहां आप 4 स्टेप्स में अपना एप्लीकेशन फॉर्म कंप्लीट कर सकते हैं. आपका आवेदन फॉर्म एप्लीकेशन फीस जमा होने के बाद ही कंप्लीट माना जाएगा. आवेदन से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें. 

यह भी पढ़ेंः SSB Recruitment 2021: एसएसबी में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget