एक्सप्लोरर

AIIMS ऋषिकेश ने 164 पदों पर मांगे आवेदन, महीने में 2 लाख तक कमाने का मौका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर आदि विभिन्न पदों पर 164 वैकेंसी निकाली हैं. इन पदों के लिये आवेदन आरंभ होंगे 29 फरवरी 2020 से

ऋषिकेशः All India Institute Of Medical Sciences Rishikesh Recruitment 2020: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ऋषिकेश ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. आवेदन बताये गये प्रारूप में ही करने हैं. यहां यह भी बताना आवश्यक है कि एप्लाई करने की अंतिम तिथि  07 अप्रैल 2020 है. किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिये ऐम्स ऋषिकेश की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है www.aiimsrishikesh.edu.in.

शैक्षिक योग्यता –

प्रोफेसर: इन पदों के लिये एमडी या एमएस किये उम्मीदवार जिनके पास कम से कम 14 साल का अनुभव भी हो वे आवेदन कर सकते हैं. या एमसीएच अथवा डीएम किये उम्मीदवार जिनके पास 12 साल का अनुभव हो वे भी आवेदन कर सकते हैं.

एडिशनल प्रोफेसर (एपी): एम.डी या एमएस करने के बाद, विषय विशेष में कम से कम दस वर्षों का अनुभव होने पर आवेदन कर सकते हैं या एमसीएच अथवा डीएम करने के बाद आठ सालों का अनुभव होने पर आवेदन कर सकते हैं.

एसोसिएट प्रोफेसर (एपी): इन पदों के लिये एमडी या एमएस किये उम्मीदवार जिनके पास कम से कम 06 साल का अनुभव भी हो वे आवेदन कर सकते हैं. या एमसीएच अथवा डीएम किये उम्मीदवार जिनके पास कम से कम 04 साल का अनुभव हो भी आवेदन कर सकते हैं.

असिस्टेंट प्रोफेसर (एपी): एम.डी या एमएस करने के बाद, विषय विशेष में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव होने पर आवेदन कर सकते हैं या एमसीएच अथवा डीएम करने के बाद एक साल का अनुभव होने पर आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन –

ऐम्स ऋषिकेश के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में हो सकता है. ऐसा करने के लिये ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, ऋषिकेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. याद रहे कि आवेदन पत्र भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया 29 फरवरी 2020 को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और ऑटोमेटिकली 07 अप्रैल 2020 को रात 11:59 बजे तक बंद हो जाएगी. समय रहते आवेदन कर दें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget