एक्सप्लोरर

​​AIIMS: 19 नए एम्स में आधे से ज्यादा पद खाली, दिल्ली एम्स में भी 36% स्टाफ की कमी

​AIIMS News: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार का कहना है कि एम्स (AIIMS) में अतिरिक्त सेवाओं और सुविधाओं की सीमा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता के आधार पर भर्तियां की जाती हैं.

​All India Institute of Medical Science: देश के सभी 19 नए एम्स इन दिनों चिकित्सक व स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहे हैं. सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद अभी तक इन खाली पदों को भरा नहीं गया है. आलम यह है यहां आधे से ज्यादा पद रिक्त पड़े हुए हैं. जिनमें एसआर (सीनियर रेजीडेंट) व जेआर (जूनियर रेजिडेंट) सहित कर्मचारियों के विभिन्न पद शामिल हैं. जो प्रतिवर्ष 50.7 प्रतिशत से खाली ही रहते हैं. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार (Union Minister of State for Health Dr. Bharti Pravin Pawar) ने लोकसभा में टीएमसी सांसद नुसरत जहां रूही (TMC MP Nusrat Jahan Ruhi) के प्रश्न पर जवाब देते हुए दी है.

इतना ही नहीं सभी एम्स को संरक्षण प्रदान करने वाला दिल्ली-एम्स भी 36 प्रतिशत स्टाफ की कमी के साथ अपनी सेवाएं दे रहा है. यहां एसआर (Senior Resident) के 34 प्रतिशत और जेआर (Junior Resident) के 21 प्रतिशत पद पिछले काफी समय से खाली पड़े हुए हैं. भारती प्रवीण पवार के अनुसार भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर और ऋषिकेश के हर एम्स में 303 फैकल्टी पद स्वीकृत हैं. इनमें सबसे खराब स्थिति पटना एम्स में बनी हुई है. क्योंकि यहां 57 प्रतिशत यानी कि 173 फैकल्टी के पद खाली पड़े हुए हैं. रायपुर में 152, भोपाल में 102, ऋषिकेश में 102, भुवनेश्वर में 77 और जोधपुर में 76 पद खाली हैं.

एम्स देवघर का प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन, यहां भी खराब है स्थिति
एम्स देवघर (AIIMS Deoghar) का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था. इसे 53.5 प्रतिशत स्टाफ की कमी के बावजूद चालू कर दिया गया. यहां कुल 183 फैकल्टी पदों (Faculty Posts) में से 98 पद अभी भी खाली चल रहे हैं. झारखंड एम्स में 1018 स्वीकृत नॉन फैकल्टी पदों में से 797 पद खाली हैं.

मदुरै एम्स में सिर्फ आठ पदों पर नियुक्त हुई है फैकल्टी
मदुरै एम्स (AIIMS Madurai) में सरकार अभी तक सिर्फ आठ पदों पर फैकल्टी नियुक्त कर पाई है. यहां कुल 183 फैकल्टी पद स्वीकृत हैं. जिनमें से 175 पद रिक्त पड़े हैं. वहीं, एक भी गैर-फैकल्टी पद पर अभी तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है.

उच्च मानकों को बनाए रखने से नहीं भर पाए हैं पद - केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में बताया कि एम्स में अतिरिक्त सेवाओं और सुविधाओं की सीमा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता के आधार पर भर्तियां की जाती हैं. रिक्त पदों की स्थिति पर सरकार हर समय नजर बनाए रखती है. आवश्यकता होने पर रिक्त पदों पर भर्ती करते हैं. हालांकि यह भी सत्य है कि चयन प्रक्रिया में उच्च मानकों को बनाए रखने के चलते यह सभी खाली पद भरे नहीं जा सके हैं. उन्होंने बताया कि सभी 19 नए एम्स में एसआर के 2794 स्वीकृत पद हैं, जिनमें 1173 पद रिक्त हैं. जेआर के 2502 पद में से 461 पद खाली पड़े हैं.

दिल्ली एम्स में 411 फैकल्टी पद हैं खाली
एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) में 5,340 में से 2,547 पद खाली पड़े हैं. विभिन्न विभागों में 411 फैकल्टी पद भी रिक्त चल रहे हैं. 17 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी भी है. जो रोगियों की देखभाल के लिए रखे जाते हैं.

यह हैं आंकड़े
सभी नए एम्स में 35,362 नॉन फैकल्टी पदों में से 17,941 पद खाली पड़े हैं. जबकि दिल्ली एम्स में 12,558 पदों में से 2,119 नॉन फैकल्टी पद खाली भी पड़े हैं.

​​JKPSC Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

​RITES Recruitment 2022: यहां निकली 90 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आज है आवेदन करने की आखिरी तारीख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget