एक्सप्लोरर

IIT दिल्ली प्लेसमेंट: पहले फेस में छात्रों की बल्ले-बल्ले, 782 स्टूडेंट्स को मिली नौकरी

IIT दिल्ली में प्लेसमेंट के पहले फेस में ही करीब 750 से ज्यादा छात्रों ने नौकरी हासिल की. माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे ज्यादा 30 स्टूडेंट्स को नौकरी दी है.

नई दिल्ली: जहां पूरे देश में बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है वहां IIT दिल्ली में इन दिनों छात्रों के लिए बंपर नौकरियां देखने को मिली. यहां प्लेसमेंट के पहले फेज में ही करीब 750 से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल गई है. जिसमें 186 प्री-प्लेसमेंट जॉब भी शामिल हैं. कई छात्रों को कंपनियों ने सीधे जॉब ऑफर की है.

दुनियाभर से आई कई कंपनियों ने आईआईटी दिल्ली के अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के बेहतरीन छात्रों को अपने कंपनी में जॉब ऑफर की. प्लेसमेंट के लिहाज से ये देशी विदेशी कंपनियों के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर वी रामगोपाल राव ने कहा, "मुझे खुशी है कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के लिए हमारी यूनिवर्सिटी पसंददीदा स्थान बनती जा रही है. हम छात्रों में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिससे सेल्फ बिजनेस को भी बढ़ावा मिले, लेकिन हमें खुशी है कि करीब 750 से ज्यादा छात्रों को देश और विदेश में नौकरी मिली हैं."

इस प्लेसमेंट में पांच दिनों के दौरान कुल 782 छात्रों को नौकरी मिली है. जिनमें 767 छात्रों को अपने ही देश नौकरी मिल गई है जबकि 15 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने विदेश में नौकरी हासिल की है. प्रोफेसर धर्मराजा ने कहा इस साल का प्लेसमेंट सीजन स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा रहा है. साथ ही धर्मराजा ने ये भी दावा किया है कि इस साल के प्लेसमेंट सीजन के अंत में पिछले कई सालों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड टूट जाएंगे और छात्रों को बंपर नौकरियां मिलेंगी.

IIT दिल्ली में छात्रों को कई बड़ी कंपनियों की तरफ से जॉब ऑफर मिले. सबसे ज्यादा नौकरियां माइक्रोसॉफ्ट में मिली जहां करीब 30 स्टूडेंट्स को नौकरी का अवसर दिया गया. वहीं मास्टरकार्ड में 11 तो स्टैंडर्ड चार्टेड में 10 छात्रों को नौकरी दी गई. इसके साथ कई विदेशी कंपनियों ने भी कई होनहार स्टूडेंट्स पर भरोसा जताया. TMSC ताइवान, माइक्रोसॉफ्ट, उबर और डेन्सो जापान जैसी कंपनियों ने छात्रों को अपनी कंपनी के लिए चुना है.

किस क्षेत्र में कितने छात्रों को नौकरी

Analytics -         108

Consulting -      66

Core -                 217

Finance -           26

IT -                     204

Management - 60

Others -            101

ये भी पढ़ें

CDAC नोएडा भर्ती: बिना लिखित परीक्षा के पायें सरकारी नौकरी, प्रोजेक्ट मैनेजर / प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद हैं खाली

SSC CHSL परीक्षा 2019: 12वीं पास के पास सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, ऑनलाइन अप्लाई करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 
बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 
आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 
आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 
Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू
DU Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget