एक्सप्लोरर

JNVST 2021: कक्षा 6 में एडमिशन के लिए JNVST 2021 एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

JNVST 2021: कक्षा 6 के लिए JNVST एडमिट कार्ड 2021 आज जारी कर दिए गए हैं. इस प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2021 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं. कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी.  जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. JNVST केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. JNVST 2021 के लिए 2417009 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

दो बार स्थगित की जा चुकी है JNVST 2021 परीक्षा
JNVST 2021 पहले 16 मई 2021 को मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्धारित की गई थी. हालांकि देश में कोरोन महामारी के कारण इसे दो बार स्थगित किया गया था. कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2021 जरूरी डॉक्यूमेट है.

JNVST एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड
सबसे पहले नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर फ्लैश हो रहे लेटेस्ट न्यूज सेक्शन  पर जाएं.
लेटेस्ट न्यूज सेक्शन  पर "JNVST एडमिट कार्ड 2021" लिंक पर क्लिक करें.
एक नई विंडो पर, लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी  क्रेडेंशियल दर्ज करें.
अब सबमिट करें और जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर आ जाएगा
अपना  जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2021  चेक करें और डाउनलोड पर क्लिक करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए हॉल टिकट का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें

JNVST 2021 परीक्षा पैटर्न
JNV कक्षा 6 सेलेक्शन टेस्ट अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाती है. चयन परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है और इसमें कुल 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों के तीन सेक्शन होते हैं. इन तीन सेक्शन में मेंटल एबिलिटी, अर्थमैटिक टेस्ट लैंग्वेज टेस्ट शामिल हैं. JNVST क्वालिफाई करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को नवोदय विद्यालय समिति के समक्ष सभी जरूरी रेलिवेंट डॉक्यूमेंट्स पेश करने होंगे. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद ही शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार का JNV में एडमिशन कंफर्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें

Odisha: मैट्रिक के ऑफलाइन एग्जाम में 15 हजार 151 छात्र होंगे शामिल, 30 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा

AP Inter Result 2021: आंध्र प्रदेश 12वीं के नतीजे आज 4 बजे होंगे घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget