एक्सप्लोरर

JNU PG Admission 2023: रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आज, इस तारीख को जारी होगी मेरिट लिस्ट

JNU PG Registration 2023: जेएनयू के पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख आज यानी 10 अगस्त है. नीचे दिए स्टेप्स की मदद से फटाफट अप्लाई कर दें और नोट करें जरूरी तारीखें.

JNU PG Admission 2023 Registration Last Date: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, जेएनयू आज यानी 10 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी. वे कैंडिडेट्स जिन्हें जेएनयू के किसी पीजी कोर्स में एडमिशन लेना हो और किसी वजह से वे अभी तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत आवेदन कर दें. आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी. इच्छुक कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए jnu.ac.in पर जाना होगा.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जेएनयू के ऑफिशियल नोटिस में लिखा है कि, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए एप्लीकेंट्स को इस वेबसाइट – jnu.ac.in पर जाना होगा. यहां वे एनटीए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले जेएनयू ई – प्रोसपेक्ट्स 2023 – 24 में दिए एलिजबिलिटी क्राइटेयिरया से लेकर दूसरे डिटेल चेक कर लें. पात्र होने पर ही अप्लाई करें.

नोट करें जरूरी तारीखें

जेएनयू पीजी एडमिशन 2023 की पहली मेरिट लिस्ट 17 अगस्त 2023 के दिन जारी होगी. शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक प्री इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करना, सीट ब्लॉक करना जैसे सभी काम 18 से 21 अगस्त 2023 के बीच पूरे कर लिए जाएंगे. इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त 2023 के दिन जारी होगी. इसके लिए फीस जमा करने और सीट ब्लॉक करने जैसे तमाम काम 25 से 28 अगस्त 2023 के बीच किए जाएंगे.

इन आसान स्टेप्स से करें ऑनलाइन अप्लाई

  • जेएनयू पीजी कोर्स 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jnu.ac.in पर या jnuee.jnu.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिखेगा जिस पर लिखा होगा – Application form through CUET – PG – 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो पेज खुले उस पर अपने जरूरी डिटेल्स डालें और खुद को रजिस्टर करें.
  • अब लॉगिन करें और सभी जरूरी जानकारियां भरें. अगले चरण में फीस डिपॉजिट करें और फॉर्म जमा कर दें.
  • अंत में फॉर्म डाउनलोड कर लें और आगे के लिए इसका एक प्रिंट निकालकर रख लें. 

यह भी पढ़ें: DU पीजी एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग
IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग
IIT Kanpur: इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
इंजीनियरिंग के बाद अब IIT में डॉक्टर भी बनेंगे छात्र, 2029 से शुरू होंगे एडमिशन
RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget