एक्सप्लोरर

JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का पहले राउंड का रिजल्ट जारी, नोट करिए आगे की जरूरी तारीखें

UP Polytechnic Counselling: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का पहले राउंड का रिजल्ट रिलीज कर दिया है. आगे की प्रक्रिया किन तारीखों पर होगी, जानते हैं

UP Polytechnic Counselling Result 2024 Released: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे आने के बाद से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. अब यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के पहले राउंड के काउंसलिंग के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज एलॉट हुआ है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता  है - jeecup.admissions.nic.in. यहां से आगे के डिटेल भी पता किए जा सकते हैं और लेटेस्ट अपडेट्स की भी जानकारी पायी जा सकती है.

नोट करिए जरूरी तारीखें

काउंसलिंग का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. इसके बाद ही वे परिणाम चेक कर पाएंगे. रिजल्ट आने के बाद ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग या फ्लोटिंग का ऑप्शन 16 से 19 जुलाई तक उपलब्ध है. इन्हीं तारीखों पर जिला केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन भी होगा.

फीस भरने की तारीख 16 से 20 जुलाई है और सीट विदड्रॉल के लिए 21 जुलाई तक का समय दिया जाएगा.

आगे की प्रक्रिया का शेड्यूल

राउंड 1 से 3 तक का काउंसलिंग शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है. इसके मुताबिक दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग और फ्लोट ऑप्शंस में मॉडिफिकेशन 22 से 24 जुलाई के बीच किया जा सकता है. सीट एलॉटमेंट का राउंड टू का रिजल्ट 25 जुलाई 2024 के दिन आएगा. सीट स्वीकर करने की या काउंसलिंग की फीस 26 से 30 जुलाई 2024 के बीच भरनी है. डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन 26 से 30 जुलाई 2024 के बीच होगा. इसके बाद एलॉट किए गए कॉलेज में फीस जमा करने की तारीख 26 से 31 जुलाई 2024 है. इस राउंड की सीट विदड्रॉ करना चाहते हैं तो 1 अगस्त तक सकते हैं.

तीसरे राउंड में कब क्या होगा

तीसरे राउंड में च्वॉइस फिलिंग या इसमें बदलाव 2 से 4 अगस्त 2024 के बीच किया जा सकता है. राउंड 3 का सीट एलॉटमेंट 5 अगस्त के दिन होगा. सीट स्वीकार करने के लिए या काउंसलिंग के लिए फीस जमा करने की तारीख 6 से 8 अगस्त है. तीसरे राउंड का डॉक्यूमेंट वैरीफिकेश जिला केंद्रों पर 6 से 8 अगस्त के बीच होगा. एलॉट किए गए संस्थान में फीस जमा 6 से 8 अगस्त के बीच होनी है और सीट विदड्रॉल 10 अगस्त तक किया जा सकता है. क्लासेस 21 अगस्त से शुरू होंगी.

चौथे राउंड के डिटेल

इसके लिए च्वॉइस फिलिंग 14 से 18 अगस्त के बीच होगी. सीट ऑलटमेंट 17 अगस्त को, काउंसलिंग फीस डिपॉजिट 18 से 22 अगस्त के बीच होगी. डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन 20 से 22 अगस्त के बीच और ऑनलाइन फीस जमा 22 और 23 अगस्त के दिन की जाएगी. सीट विदड्रॉ करनी है तो 24 अगस्त तक कर लें.

पांचवें राउंड की जरूरी तारीखें  

पांचवे राउंड में च्वॉइस फिलिंग 25 से 27 अगस्त के बीच होगी. सीट एलॉटमेंट 28 अगस्त के दिन होगा. ऑनलाइन काउंसलिंग या सीट स्वीकार करने की फीस 29 से 31 अगस्त तक भरनी है. डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन 29 से 31 अगस्त के बीच होगा. कॉलेज में फीस जमा 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगी और सीट विदड्रॉ 3 सितंबर तक किया जा सकता है. क्लास 10 सितंबर से शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें: PhD में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा DU 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget