एक्सप्लोरर

JEE Mains 2024: NTA ने फिर बदलीं सेशन टू की परीक्षा तारीखें, अब इन डेट्स पर होगा एग्जाम

JEE Mains 2024 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2024 सेशन टू की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है. अब एग्जाम कब से कब तक आयोजित होंगे, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक किया जा सकता है.

JEE Mains 2024 Session 2 Schedule Revised: जेईई मेन्स 2024 के सेशन टू यानी अप्रैल सेशन की तारीखों में बदलाव किया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर से जेईई मेन्स अप्रैल सेशन की तारीखों को बदला है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सेशन टू के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बारे में जानकारी पा सकते हैं. ऐसा करने के लिए जेईई मेन्स सेशन टू की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jeemain.nta.ac.in. इसके साथ ही बदले शेड्यूल की जानकारी लेने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है.

अब इन डेट्स पर होंगे एग्जाम

एनटीए के बदले शेड्यूल के मुताबिक अब जेईई मेन्स सेशन टू का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल 2024 के दिन किया जाएगा. इन तारीखों पर पेपर वन यानी बीई/बीटेक के लिए परीक्षा आयोजित होगी. एग्जाम दो शिफ्ट में लिया जाएगा.

कब कौन सा एग्जाम

पहली शिफ्ट की टाइमिंग की बात करें तो इसका आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर में 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी.

ये था पेपर वन का शेड्यूल, अब अगर पेपर टू की बात करें तो इसका आयोजन 12 अप्रैल के दिन किया जाएगा. सभी पेपर एक ही यानी पहली ही शिफ्ट में आयोजित होंगे. पेपर 2 ए (बी.आर्क), पेपर 2 बी (बी.प्लानिंग) और पेपर 2 ए और 2 बी (बी. आर्क एंड बी. प्लानिंग) इन सभी का आयोजन पहली शिफ्ट में सुबह 9 से 12.30 बजे के बीच होगा.

पहले क्या था शेड्यूल

बता दें कि जेईई मेन सेशन टू का शेड्यूल एनटीए ने फिर से बदला है. सबसे पहले परीक्षा का आयोजन 1 से 15 अप्रैल 2024 के बीच किया जाना था. हालांकि इन तारीखों पर बोर्ड परीक्षाएं पड़ने से एनटीए को शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा. अब एग्जाम 4 अप्रैल से आयोजित किए जाएंगे. 4 से शुरू होकर अब परीक्षाएं 12 तक चलेंगी. देशभर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

नया शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 हजार पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget