एक्सप्लोरर

JEE Main Result 2021: 44 कैंडिडेट्स को मिला 100 परसेंटाइल, 18 ने टॉप रैंक शेयर की, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Main Result 2021: NTA ने JEE मेन 2021 का परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार ध्यान दें कि एजेंसी किसी भी रीवैल्यूएशन या रीचेकिंग पर विचार नहीं करेगी. यानी घोषित किया गया रिजल्ट फाइनल है.

JEE Main सेशन 4 का परिणाम घोषित किया जा चुका है.  इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन में कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि 18 उम्मीदवारों ने टॉप रैंक शेयर की है. य़े जानकारी शिक्षा मंत्रालय (MoE) के अधिकारियों ने मंगलवार आधी रात को दी.

ये हैं फर्स्ट रैंक होल्डर्स

गौरतलब है कि जेईई मेन 2021 में टॉप रैंक होल्डर्स में से 4 आंध्र प्रदेश से और तीन राजस्थान से हैं.इसके अलावा दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 2-2 हैं. फर्स्ट रैंक होल्डर्स में गौरव दास (कर्नाटक), वैभव विशाल (बिहार), दुग्गनेनी वेंकट पनीश (आंध्र प्रदेश), सिद्धांत मुखर्जी, अंशुल वर्मा और मृदुल अग्रवाल (राजस्थान), रुचिर बंसल और काव्या चोपड़ा (दिल्ली), अमैया सिंघल और पाल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश), कोमा शरण्या और जॉयसुला वेंकट आदित्य (तेलंगाना), पासला वीरा शिवा, कर्णम लोकेश और कंचनपल्ली राहुल नायडू, (आंध्र प्रदेश), पुलकित गोयल (पंजाब) और गुरमृत सिंह (चंडीगढ़) शामिल हैं.

NTA, JEE मेन 2021 परिणाम के लिए नहीं करेगा रीवैल्यूएशन

NTA, JEE मेन 2021 परिणाम के किसी भी रीवैल्यूएशन या रीचेकिंग पर विचार नहीं करेगा. यानी घोषित किया गया रिजल्ट फाइनल है.. गौरतलब है कि JEE मेन 2021 के चौथे अटेम्प्ट में लगभग 7.32 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. JEE मेन 2021 के टॉप 2 लाख 50 हजार उम्मीदवार JEE एडवांस आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे.

JEE मेन 2021 सेशन 4 रिजल्ट कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nicपर जाएं.
  • जेईई मेन 2021 सत्र 4 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • एग्जाम सेशन, आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें.
  • JEE मेन 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी लेकर रख लें.

साल में चार बार आयोजित की गई JEE मेन परीक्षा

इस साल से, जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन साल में चार बार आयोजित की गई थी ताकि छात्रों को लचीलापन और उनके स्कोर में सुधार का मौका मिल सके. JEE का पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था.

अगले चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन देश में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था. तीसरा एडिशन 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा सेशन 26 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित किया गया था.

इस आधार पर जारी की गई है JEE Main  रैंक 

बता दें कि उम्मीदवारों की रैंक पहले से बनाई गई नीति के अनुसार चार एनटीए स्कोर में से बेस्ट को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है.परीक्षा 13 भाषाओं - अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी. जेईई-मेन के चारों एडिशन में 9.34 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: करीब 7 साल तक संघर्ष करने के बाद Vishal Narwade को यूपीएससी में कैसे मिली सफलता, जानें जरूरी टिप्स

MP School Reopening: मध्यप्रदेश में 20 सितंबर से फिर से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, ये हैं गाइडलाइन्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget