एक्सप्लोरर

JEE Main 2020: कल से शुरू होगी जेईई मेन परीक्षा, डालते हैं Do's और Don'ts पर एक नजर

JEE Main परीक्षा 2020 आयोजित होने में अब 24 घंटे से भी कम बचे हैं. ऐसे में NTA ने एग्जाम हॉल में ले जाने और न ले जाने वाले सामान की रिवाइज्‍ड लिस्ट जारी की है. जानते हैं विस्तार से.

JEE Main 2020 To Begin Tomorrow: बहुत विरोध और कोरोना महामारी के बीच अंततः कल से जेईई मेन परीक्षा 2020 आरंभ हो जाएगी. यह परीक्षा कल यानी 01 सितंबर से 06 सितंबर तक देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित होगी. इस साल करीब 8.67 लाख स्टूडेंट्स ने इस इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. काफी विरोध के बावजूद परीक्षा कल से आरंभ हो रही है, जिस दौरान स्टूडेंट्स की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा. यही नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के दौरान केंद्र में क्या आइटम ले जा सकते हैं और क्या नहीं की एक रिवाइज्ड सूची जारी की है. एग्जाम देने से पहले कैंडिडेट इन पर भी डाल लें एक नजर.

घोषणा-पत्र है अनिवार्य -

इस बार का जेईई मेन एग्जाम एक्सेप्शनल कंडीशंस में हो रहा है इसलिए एनटीए के ऊपर इसे ठीक से संचालित कराने की बड़ी जिम्मेदारी है. इसी क्रम में एनटीए ने चार पेज का एडमिट कार्ड जारी किया है, जिसमें सभी जरूरी निर्देशों के अलावा एक घोषणा-पत्र भी है जो स्टूडेंट्स द्वारा भरा जाना है. इस घोषणा-पत्र को साइन करके सेंटर में सबमिट करने पर ही उन्हें परीक्षा देने की परमीशन मिलेगी.

ये आइटम्स ले जा सकते हैं एग्जाम हॉल में –

  • चार पेज का एडमिट कार्ड साथ ही में एक गर्वनमेंट फोटो आईडी कैंडिडेट्स को साथ ले जानी है, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि.
  • कैंडिडेट्स को ट्रांसपैरेंट बॉल प्वॉइंट पेन अपने साथ ले जाने होंगे, पिछले सालों की तरह इस बार पेन, सेंटर नहीं देगा.
  • फोटो आईडी और गवर्नमेंट आईडी के साथ ही कैंडिडेट्स को एक पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी जो अटेंडेंस शीट पर लगेगी. यह ध्यान रहे कि जो फोटो जेईई एप्लीकेशन में लगाई है, वही फोटो साथ ले जाएं.
  • कैंडिडेट्स को अपने साथ ट्रांसपैरेंट छोटी सैनिटाइजर की बोतल (हालांकि वहां हर जगह सेनिटाइजर मिलेगा) और ट्रांसपैरेंट छोटी पानी की बोतल ले जाना ही एलाऊ होगा.

ये आइटम्स नहीं ले जा सकते हैं एग्जाम हॉल में –

  • मोबाइल फोन्स सेंटर के अंदर ले जाना मना है. इस बाबत नियम पिछले साल जैसा ही है बदला नहीं है. हालांकि कैंडिडेट्स को यह सलाह दी गई है कि आरोग्य सेतू ऐप इंस्टॉल करें अपने फोन में पर फोन बाहर ही छोड़ दें.
  • इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज भी सेंटर नहीं ले जायी जा सकती. इसके अंतर्गत स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइसेस, ईयरफओन आदि सभी आते हैं.
  • कैंडिडेट्स को अपने साथ रफ वर्क शीट ले जाना भी एलाऊ नहीं है. उन्हें यह सेंटर में ही दी जाएगी.
Admission 2020: IGNOU के जुलाई सेशन के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन IAS Success Story: साल 2019 के टॉपर योगेश पाटिल ने तोड़े UPSC परीक्षा से जुड़े कुछ मिथक, यहां पढ़ें विस्तार से 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget