एक्सप्लोरर

JEE एडवांस्ड परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, 18 मई को इन बदलावों के साथ होगा एग्जाम

JEE Advanced Exam 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं. इस बार परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं.

JEE Advanced Exam 2025: आईआईटी कानपुर की तरफ से जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान किया गया है. जिसमें बताया गया है कि ये परीक्षा दो पालियों में रविवार 18 मई को होगी. जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए रजिस्टर किया था वो आधिकारिक वेबसाइट jeedv.ac.in पर जाकर हर जानकारी ले सकते हैं. 

पिछली बार ये परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी, इस बार करीब एक हफ्ते पहले की तारीख बताई गई है. संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) की तरफ से बताया गया है कि परीक्षा तीन घंटे की होगी. 

इस बार हुए हैं ये बदलाव
अबकी बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं. पहले बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए अटेंप्ट की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन कर दिया था, हालांकि कुछ ही दिनों बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया. यानी तीसरा अटेंप्ट देने वालों को निराश होना पड़ेगा. बोर्ड की तरफ से फैसला लिया गया था कि 2013 से पहले जो मानदंड अपना जा रहे थे, उन्हें फिर से बहाल किया जा रहा है. यानी एक अक्टूबर 2000 से पहले पैदा हुए उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि एससी-एसटी और बाकी आरक्षित उम्मीदवारों को पांच साल तक की छूट दी गई है. 

JEE Mains 2025 के लिए सबसे ज़्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन्स 2025 ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड बना लिया है. जहां जेईई मेन्स 2025 के सत्र के लिए 1 परीक्षा में कुल 13.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. पिछले साल की बात करें तो यह आंकड़ा कुल 12,21,764 का था जिसमें इस साल  1.6 लाख की बढ़ोतरी हुई है.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बता दें कि जेईई एडवांस्ड की ये परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट में सुबह 9 से 12 तक एग्जाम होगा और इसके बाद दोपहर 2:30 से लेकर शाम 5:30 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसीलिए लगातार आप वेबसाइट को फॉलो करते रहें. यहां एग्जाम से जुड़ी तमाम तरह की और जानकारियां भी आपको मिलती रहेंगीं. 

आईआईटी कानपुर की तरफ से जेईई एडवांस्ड का सिलेबस पहले ही जारी कर दिया गया था. जिन उम्मीदवारों ने जेईई मैन की परीक्षा पास की है, वही इस एडवांस्ड परीक्षा को दे सकते हैं. सभी उम्मीदवारों को दोनों पाली की परीक्षाएं देना अनिवार्य है. 

ये भी पढ़ें - बिहार में नौकरी पाने वालों को फिर बड़ा झटका, पेपर लीक के चलते रद्द हुई ये बड़ी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget