एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: UG फर्स्ट ईयर के लगभग 75000 कॉलेज स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे टैबलेट

जम्मू-कश्मीर में विभिन्न UG कोर्सेज के लगभग 75000 फर्स्ट ईयर के छात्रों और आदिवासी समुदायों के 2000 स्कूली छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे. ये घोषणा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने की है.

जम्मू-कश्मीर में विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लगभग 75000 फर्स्ट ईयर के छात्रों के अलावा विभिन्न अनुसूचित जनजाति समुदायों के 2000 स्कूली छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे. ये घोषणा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने रविवार कश्मीर के अपने पांच दिवसीय दौरे का समापन करते हुए की. मंत्री ने विभिन्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट की विजिट भी की थी और अपने दौरे के दौरान अधिकारियों और हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया था. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर की गई उनकी यात्रा का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे की जमीनी हकीकत को समझना था.

शिक्षा विभाग भविष्य में मिशन मोड में काम करेगा

सुभाष सरकार ने कहा कि हायर एजुकेशनल डिपार्टमेंट द्वारा अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के सभी प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच 75000 टैबलेट वितरित किए जाएंगे. इसी तरह, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदिवासी समुदायों के छात्रों के बीच 2 000 टैबलेट वितरित किए जाएंगे.मंत्री ने जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उस पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा विभाग भविष्य में अपने प्रदर्शन में सुधार और अपग्रेडेशन के लिए मिशन मोड में काम करेगा.

जल्द क्षेत्र के कॉलेजों में वोकेशनल कोर्सेज शुरू होंगे

उन्होंने यह भी कहा कि स्किल डेवलपमेंट को एक सब्जेक्ट के रूप में पेश किया जाएगा और निकट भविष्य में क्षेत्र के सभी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्सेज भी शुरू किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार खोजने में मदद मिलेगी. सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के अपग्रेडेशन के बारे में बात करते हुए, सुभाष सरकार ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के सरकारी स्कूलों में 2000 किंडरगार्टन कक्षाएं स्थापित की गई हैं.

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने की अपील की

उन्होने कहा कि जब प्री-पाइमरी एजुकेशन और चाइल्डहुड केयर की बात आती है तो यह सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगा, MoS ने प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के लाभों के बारे में भी बात की और सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स से आगे आने और इस योजना का लाभ लेने की अपील भी की.

ये भी पढ़ें

Maharashtra School Opening: महाराष्ट्र में आज से खुले कक्षा 8 से 12वीं के स्कूल, Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

RTU Result 2021: राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने B.Tech, MBA और MCA के नतीजे घोषित किए, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget