एक्सप्लोरर

Maharashtra School Opening: महाराष्ट्र में आज से खुले कक्षा 8 से 12वीं के स्कूल, Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

महाराष्ट्र में आज से 100 फीसदी क्षमता के साथ 8वीं से12वीं कक्षा के स्कूल खुल गए हैं. हालांकि सरकार ने बच्चों के लिए शारीरिक रूप से कक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं किया है.

Maharashtra School Reopening: महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर 2021 यानी आज से कक्षा 8 से 12 के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. स्कूलों को सरकार द्वारा जारी सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, रेगुलर सेनिटाइजेशन, हर समय मास्क पहनना व अन्य नियम शामिल हैं. महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के अनुसार, यह ऑनलाइन से ऑफलाइन लर्निंग मोड में आसानी से ट्रांजिशन के लिए किया जाना जरूरी है.  गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज से 5वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल और शहरों में 8वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे.

बता दे कि गायकवाड़ ने तीन अक्टूबर को राज्य के शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक की थी जिसके बाद यह फैसला आया है. उन्होंने इस खबर की घोषणा ट्विटर के जरिए की है, उन्होंने लिखा है, "सोमवार से स्कूलों के फिर से खुलने के साथ, तैयारी का आकलन करने के लिए राज्य भर के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बैठक के दौरान कुछ स्वागत योग्य सुझाव दिए. ये निश्चित रूप से मदद करेंगे."

SCERT कार्य योजना तैयार करेगी
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि टीचिंग-लर्निंग गतिविधियों को ऑफ़लाइन कक्षाओं में सुचारू रूप से स्थानांतरित करने के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों और स्थानीय प्रशासन के बीच “प्रभावी समन्वय” बनाए रखना होगा. महाराष्ट्र भर में स्कूल कल, 4 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में, कक्षा 5 से 12 के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे और शहरी क्षेत्रों में, कक्षा 8 से 12 के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे.मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) एक कार्य योजना तैयार करेगी और अधिकारियों को फिजिकल क्लासेज को फिर से शुरू करने में किसी भी बाधा को दूर करने में मदद करेगी.

छात्रों के लिए फिजिकल कक्षा में भाग लेना अनिवार्य नहीं है
छात्रों के लिए फिजिकल कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य नहीं है. वहीं जो स्टूडेंट्स फिजिकल क्लासेज में आना चाहते हैं तो उन्हें माता-पिता से सहमति पत्र लाना होगा. इस संबंध में पिछले महीने शिक्षा मंत्री ने कहा है कि, “हालांकि पूरे राज्य में स्कूल फिर से खुलेंगे, छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाओं में भाग लेने की कोई बाध्यता नहीं है. यदि वे उपस्थित होना चाहते हैं तो माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी,". महाराष्ट्र में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय पिछले महीने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए एक सर्वे के बाद लिया गया था.मंत्री के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक माता-पिता चाहते थे कि स्कूल फिर से खुल जाएं.
 ये भी पढ़ें

UP TET 2021: यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी, 7 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

BSSC Recruitment 2021: बिहार में माइंस इंस्पेक्टर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जान लीजिए आवेदन का तरीका

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget