एक्सप्लोरर

IITs कर सकती हैं JEE Advanced 2020 और JEE सिलेबस में बड़े बदलाव

विभिन्न आईआईटीज़, जेईई के सिलेबस और जेईई एडवांस्ड 2020 के एग्जाम फॉरमेट में बदलाव करने की योजना बना रही हैं. अगले हफ्ते आ सकता है फैसला.

IITs May Change Exam Format For JEE Advanced: कोरोना ने दुनिया में हर तरफ जो हाहाकार मचाया है उससे कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रह गया है. फिर चाहे वो शिक्षा हो या कुछ और. इस बीच जहां कई बड़ी परीक्षाएं कैंसिल हुयीं, वहीं कई बोर्ड्स ने अपना सिलेबस घटा दिया. इसी क्रम में आईआईटीज भी एक बड़ा निर्णय ले सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विभिन्न आईआईटीज़ जेईई का सिलेबस कम करने और जेईई एडवांस्‍ड 2020 परीक्षा का फॉरमेट चेंज करने पर विचार कर रही हैं. इस संबंध में ज्वॉइंट एडमीशंस बोर्ड (JAB) की मीटिंग में चीज़ें तय होंगी और इसके बाद ही फाइनल डिसीज़न आएगा. इस मीटिंग में सिलेबस कम करने से लेकर परीक्षा का फॉरमेट बदलने तक पर विचार किया जाएगा.

अगले हफ्ते तक आ सकता है फैसला

ज्वॉइंट एडमीशंस बोर्ड (JAB) की मीटिंग में जो भी फैसला लिया जाएगा, वह अगले हफ्ते तक सामने आ सकता है. इस बार का जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2020 आईआईटी दिल्ली द्वारा कंडक्ट कराया जा रहा है. यहां के डायरेक्टर वी रामगोपाल राव ने कहा कि इस साल परीक्षा का पैटर्न चेंज करने का सुझाव जेएबी को दिया गया है पर अंतिम फैसला उन्हीं का होगा जो जेएबी की रिव्यू मीटिंग के बाद आएगा.

बोर्ड के मार्क्स का क्राइटेरिया हटाया जा सकता है जेईई के एप्लीकेशन से

चूंकि इस साल कोरोना की वजह से बहुत सी परीक्षाएं कैंसिल की गयीं जिनमें सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड भी शामिल था और इंटर्नल असेसमेंट को आधार बनाकर अंक दिए गए इसलिए जेईई का फॉर्म भरते समय बोर्ड के अंकों का क्राइटेरिया हटाया जा सकता है. आईआईटी इंट्रेंस के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में बोर्ड एग्जाम के अंकों की बाध्यता समाप्त की जा सकती है. अभी जो रूल जेईई आवेदन के लिए चलता है उसके लिए कैंडिडेट के 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए या वह क्लास 12 के टॉप 20 परसेंटाइल लाने वालों में से एक होना चाहिए.

जेईई का सिलेबस संबंधित है सीबीएसई के सिलेबस से

सीबीएसई ने अपना सिलेबस 30 प्रतिशत कम कर दिया है, यह मुद्दा भी जेईई और नीट के लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि नीट और जेईई का काफी सिलेबस सीबीएसई के क्लास 11 और 12 के सिलेबस पर आधारित होता है. हालांकि जेईई और नीट क्लियर करने के लिए स्टूडेंट्स को और भी बहुत कुछ पढ़ना होता है पर यह दोनों क्लासेस बेस मजबूत करती हैं. सीबीएसई का सिलेबस बदलना उस स्थिति में ज्यादा मददगार होगा अगर जेईई का एग्जाम पैर्टन भी बदलता है. अगर जेईई एडवांस्ड का सिलेबस बदलता है तो जेईई मेन्स का भी बदलेगा जो कि 1 से 6 सितंबर 2020 के बीच में आयोजित होना है. खैर अंतिम फैसले के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा.

KBC: हॉकी के खेल से जुड़े इस प्रश्न का उत्तर क्या आप जानते हैं?  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर गए तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों-शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी
जंतर-मंतर पर गए तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों-शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
UTU Paper Leak: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget