एक्सप्लोरर

हर साल गणित के 500 शिक्षक तैयार करेगा IIT मद्रास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स पर भी रहेगा जोर

IIT-M के निदेशक वी. कामकोटि ने हम भविष्य में गणित और बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं. हमारा लक्ष्य हर साल गणित में कम से कम 500 शिक्षक तैयार करना है.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) गणित में बी.एससी. (विज्ञान स्नातक) पाठ्यक्रम शुरू करेगा. आईआईटी मद्रास का लक्ष्य प्रति वर्ष कम से कम 500 गणित शिक्षक तैयार करना है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थागत रैंक फ्रेमवर्क द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, आईआईटी मद्रास ने सोमवार को लगातार छठे वर्ष हर श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं लगातार नौवें वर्ष 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में भी पहला स्थान प्राप्त किया.

रिसर्च में IIT-M दूसरे स्थान पर

अनुसंधान संस्थान श्रेणी में आईआईटी-एम ने शीर्ष दूसरा स्थान हासिल किया. एनआईआरएफ सूची (NIRF List) में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए 11,000 छात्रों, फैकेल्टी मेंबर, शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आईआईटी-एम के निदेशक वी. कामकोटि ने कहा कि संस्थान का चयन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया है, जिसमें हर साल स्नातक करने वालों का प्रतिशत और हर साल पीएचडी पूरा करने वाले छात्रों की संख्या शामिल है.

कामकोटि ने मीडियाकर्मियों से कहा, 'हम लगातार छठें वर्ष हर श्रेणी में और लगातार नौवें वर्ष 'इंजीनियरिंग' में पहला स्थना प्राप्त करके बहुत खुश हैं. मैं छात्रों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों, तमिलनाडु सरकार, केंद्र सरकार और विभिन्न मंत्रालयों को धन्यवाद देता हूं. हम शिक्षा के क्षेत्र में इस देश को जो चाहिए उसे देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं. हम सभी हितधारकों को धन्यवाद देते हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स पर जोर

'उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से संस्थान चिकित्सा विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 'डेटा एनालिटिक्स' जैसे पाठ्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. उन्होंने कहा कि खेल उत्कृष्टता अभियान (Sports Excellence Campaign) के तहत खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शामिल करने के कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय चैंपियन पांच छात्रों को संस्थान में अध्ययन करने का अवसर मिला है.

हर साल गणित के 500 शिक्षक

कामकोटि ने कहा, 'इस तरह की पहल अप्रत्यक्ष रूप से हमारे लिए शीर्ष रैंक हासिल करने का एक कारण रही है.'उन्होंने कहा, 'हम भविष्य में गणित और बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं. हमारा लक्ष्य हर साल गणित में कम से कम 500 शिक्षक तैयार करना है.'

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों को लेकर NMC की नई गाइडलाइन, डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कही गई ये बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा, केंद्र की तैयारी शुरू
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा? केंद्र की तैयारी शुरू
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
'सही समय पर...', पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?
'सही समय पर...', पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा; अय्यर-ईशान क्रीज पर मौजूद
LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा; अय्यर-ईशान क्रीज पर मौजूद
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget