एक्सप्लोरर

IIT मद्रास के MBA प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने की बढ़ाई डेट, यहां पढ़ें क्या है नई तारीख

क्लासरूम एमबीए से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज वाला MBA करने का IIT मद्रास मौका दे रहा है. अप्लाई करनी की लास्ट डेट्स भी बढ़ी हैं. जानिए अब कब तक और कहां कर सकते हैं आवेदन.

IIT मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीस (DoMS) ने अपनी MBA प्रोग्राम के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 2 फरवरी 2025 कर दी है. यह दो साल का फुल टाइम MBA प्रोग्राम नए उम्मीदवारों और अनुभवी दोनों के लिए ओपन है.

MBA पासआउट को पिछली साल 29 लाख का मिला था पैकेज 

IIT मद्रास का MBA प्रोग्राम पिछले शैक्षिक वर्ष में 100% प्लेसमेंट के साथ सफल रहा. इस दौरान 37% छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) प्राप्त हुए. 2024 बैच के लिए सबसे अधिकतम CTC (Cost to Company) 29.65 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) था, जबकि टॉप 25% छात्रों का औसत CTC 21.89 लाख रुपये प्रति साल था. यह जानकारी IIT मद्रास ने दी है.

MBA प्रोग्राम के बारे में जानकारी

IIT मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीस के प्रमुख प्रोफेसर एम. थेनमोझी ने कहा, 'IIT मद्रास का MBA प्रोग्राम एक विविध और समृद्ध शैक्षिक माहौल प्रदान करता है. हमारे छात्र बेसिक सिलेबस के साथ-साथ विभिन्न टूल और तकनीक में भी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. विशेषकर, छात्रों की टेकनों एनालिटिकल एबिलिटी को मजबूत किया जाता है. इस प्रोग्राम के जरिए हम छात्रों को कई स्पेशलाइज्ड क्षेत्रों में ट्रेंड करते हैं.'

MBA प्रोग्राम की खास बात 

इस MBA प्रोग्राम में छात्रों को बदलते हुए उद्योग की जरूरतों का अनुभव मिलेगा, वे IIT के माहौल का हिस्सा बनेंगे, क्वांटिटेटिव और एनालिटिकल स्किल्स में विशेषज्ञता हासिल करेंगे, और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और एक्सचेंज प्रोग्रामों का हिस्सा बन सकेंगे. IIT मद्रास ने बताया कि यह प्रोग्राम छात्रों को उद्योग की नई मांगों के बारे में जानकारी देगा, जो उनकी समग्र क्षमता को बढ़ाएगा.

MBA प्रोग्राम का विवरण

MBA डिग्री सात क्वार्टर में आयोजित की जाती है, जिसमें क्लासरूम टीचिंग, केस डिस्कशन, समर इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स शामिल होते हैं. छात्रों को छह विभिन्न विशेष क्षेत्रों में से एक को चुनने का मौका मिलता है:

-वित्त (फाइनेंस)
-ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
-इनफार्मेशन सिस्टम
-इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट
-मार्केटिंग 
-ऑपरेशंस मैनेजमेंट

02 फरवरी से कर सकेंगे आवेदन 

IIT मद्रास का MBA प्रोग्राम छात्रों को एक हाई क्वालिटी की शिक्षा देता है और उन्हें उद्योग में आवश्यक बदलावों के लिए तैयार करता है. यह प्रोग्राम छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन हासिल करने का मौका देता है, जिससे वे भविष्य में विभिन्न उद्योगों में बेहतर नौकरी कर सकेंगे. इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CGPSC PCS Prelims: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के PCS Prelims का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
DUSU चुनाव जीतने वाले यश डबास के पास कितनी पावर, कौन-कौन से काम करा सकते हैं?
DUSU चुनाव जीतने वाले यश डबास के पास कितनी पावर, कौन-कौन से काम करा सकते हैं?
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन

वीडियोज

Romana Isar Khan: 'मां' पर मजाक..टूटी सियासी मर्यादा? | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Indore
Ukraine Attack on Russia: यूक्रेन ने दागे ताबड़तोड़ ड्रोन, मची भारी तबाही | Putin | Breaking News
Salman Khan ने Trollers को दिया जवाब, T-Shirt उतारी और Katrina Kaif के Body-Shaming पर की बात
Sunny Kaushal और Isabelle Kaif की Turkey Photos से फिर उठीं Dating Rumours, क्या है कनेक्शन?
Bhuvan Arora ने दिया था Munna Tripathi के रोल का Audition, Divyenndu की Performance की जमकर तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय के कामकाज पर प्रकाश राज का रिएक्शन - 'अगर एक साल बाद भी...'
CM विजय के कामकाज पर प्रकाश राज का रिएक्शन - 'अगर एक साल बाद भी...'
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर 'बिग बॉस 7' की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- 'पाखंडी'
बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर 'बिग बॉस 7' की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- 'पाखंडी'
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Embed widget