एक्सप्लोरर

IIT वालों को भी नहीं मिल रही है नौकरी, चार लाख सालाना पैकेज का मिल रहा ऑफर - जानें कैसे बिगड़ रहे हैं हालात

Salary Of IIT Pass Out: आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई करने के बाद भी कैंडिडेट्स को साल दर साल कम सैलरी क्यों ऑफर हो रही है. क्या आईआईटी का चार्म खत्म हो रहा है?

Why IITians Are Getting Less Salary Packages: लाखों बच्चों के बीच कांपटीशन फेस करने के बाद जेईई और उससे भी कठिन जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने के बाद आईआईटी में एडमिशन मिलता है. यहां आने के बाद भी घनघोर मेहनत और संघर्ष के बाद बैचलर्स की डिग्री हाथ आती है. ऐसे में जब सालों की चुनौतियों के बाद सैलरी पैकेज साल का 4 लाख ऑफर हो तो कैंडिडेट के दिल पर क्या बीतती होगी. ऐसा ही हुआ है आईआईटी बॉम्बे में. यहां के एक स्टूडेंट को चार लाख का सैलरी पैकेज ऑफर हुआ है.

क्या है मामला

जब से आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट को चार लाख का एनुअल सैलरी पैकेज ऑफर हुआ है, तब से जॉब मार्केट में एक नयी बहस छिड़ गई है. अगर आईआईटी से पासआउट स्टूडेंट्स को इतने पैसे मिलेंगे तो बाकी इंडस्ट्री के कैंडिडेट्स का क्या होगा. यूएस डॉलर में बात करें तो ये राशि 4800 यूएस डॉलर हुई.

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि किस कंपनी ने इतनी सैलरी ऑफर की है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पैकेज किसी स्टार्टअप ने ऑपर किया है.

पिछले साल से भी कम हुई सैलरी

पिछले साल से तुलना करें तो ये लोएस्ट सैलरी पैकेज है. पिछले साल यानी साल 2023 में सबसे कम सैलरी पैकेज 6 से 8 लाख का था. इस बार पैकेज और कम हो गया है.

क्या हैं संभावित कारण

विगत सालों में आईआईटी के कैंडिडेट्स को कम सैलरी पैकेज क्यों ऑफर हो रहे हैं, इसके पीछ कई कारण हैं. विभिन्न रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी मुख्य वजह इकोनॉमिक स्लोडाउन है. पिछले सालों में जॉब मार्केट में गिरावट आयी है जिसके पीछे पेंडमिक भी एक बड़ी वजह रही. बाकी कुछ संभावित कारण ये हो सकते हैं.

सप्लाई और डिमांड का बिगड़ा बैलेंस – जिस संख्या में कैंडिडेट्स आईआईटी से ग्रेजुएट हो रहे हैं, उस संख्या में नौकरियां नहीं हैं. खासकर वे जिस ब्रांच के हैं वहां नौकरी और सैलरी दोनों का टोटा है.

इंडस्ट्री की बदलती जरूरतें – ऑटोमेशन और एआई के इस्तेमाल के बढ़ने से जॉब मार्केट की डिमांड में बदलाव आया है. इससे ट्रेडिशनल इंजीनियर के रोल में कमी आयी है और इनकी सैलरी पर भी असर पड़ा है.

स्टार्टअप भी है वजह – आजकल बहुत से आईआईटी पासआउट नये स्टार्टअप्स शुरू कर रहे हैं. कई नये बिजनेस डालते हैं और नौकरी में उतना यकीन नहीं करते. अपने बिजनेस की तरफ कैंडिडेट्स का रुझान बढ़ा है.

ग्लोबल कांपटीशन – ग्लोबल लेवल पर कांपटीशन बहुत बढ़ गया है. टैलेंट की कमी नहीं है और कंपनियां कम सैलरी में अच्छे कैंडिडेट पा रही हैं तो वे ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहती.

यहां नहीं कम हुई डिमांड

मोटे तौर पर कहें तो आईआईटी के कैंडिडेट्स की सैलरी में कमी की चर्चा है पर जिन फील्ड्स में डिमांड है, वहां आज भी इन्हें हाथों-हाथ लिया जा रहा है. अगर ऐसी ब्रांच चुनी है जो आज के समय में मांग में रहती है तो उतनी समस्या नहीं है और सैलरी पैकेज बढ़िया मिलता है. जैसे कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और एआई जैसी फील्ड चुनने वाले कैंडिडेट्स को आज भी बढ़िया सैलरी की नौकरी मिल रही है.

कितनी घटी सैलरी

आईआईटी ग्रेजुएट्स की एवरेज एनुअल सैलरी में पिछले सालों में कुछ इस तरह की गिरावट आयी है. जैसे साल 2020 में ये साल के 18 से 20 लाख था जो साल 2024 में घटकर 15 से 18 लाख हो गया.

कुछ ब्रांच जैसे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के कैंडिडेट्स को अभी भी 25 से 40 लाख तक सैलरी पैकेज ऑफर हो रहे हैं. इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग  के कैंडिडेट्स की सैलरी घटी है जो साल  के 10 से 18 लाख के बीच पहुंच गई है.

सबसे ज्यादा ड्रॉप सिविल, केमिकल और मैटालर्जी के कैंडिडेट्स की सैलरी मे हुआ है जो साल के 8 से 15 लाख पर पहुंच गई है. ये जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. 

यह भी पढ़ें: पिछले 6 सालों में सबसे कम रहा इस साल का IIM अहमदाबाद का सैलरी पैकेज, क्या है वजह? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget