एक्सप्लोरर

IIMC एंट्रेस एग्जाम 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, यहां पढ़ें बाकी डिटेल्स

Indian Institute Of Mass Communication ने सभी आठ पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाले IIMC एंट्रेंस एग्जाम 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 23 सितंबर 2020 कर दी है.

IIMC Entrance Exam 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन ने वहां संचालित होने वाले आठ डिप्लोमा कोर्सेस के एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. वे स्टूडेंट्स जो आईआईएमसी के इन डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन लेने के इच्छुक हों, वे अब 23 सितंबर 2020 तक प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि आईआईएमसी एंट्रेंस एग्जाम 2020 अक्टूबर महीने की 18 तारीख को आयोजित किया जाएगा. आवेदन तारीख आगे बढ़ाने के संबंध में संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस प्रकाशित किया है. स्टूडेंट्स चाहें तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह नोटिस देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – www.iimc.gov.in. ये एडमिशन एकेडमिक सेशन 2020-21 के लिए हैं.

स्टूडेंट्स दे सकते हैं घर से परीक्षा –

इस बार संस्थान ने स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के मामले में छूट दी है. वे चाहें तो अपने घर से या अपनी चुनी किसी दूसरी जगह से एग्जाम दे सकते हैं. इसके लिए उनके पास बस एक लैपटॉप या कंप्यूटर और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.

दूसरी जरूरी जानकारी यह है कि वे कैंडिडेट जो पहले अप्लाई कर चुके हैं, उन्हें अब दोबारा से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही वे कैंडिडेट जो अपने आवेदन को विदड्रा करना चाहते हैं वे नीचे दिये ईमेल पर मेल करके इस बाबत प्रार्थना कर सकते हैं. इस ईमेल में उन्हें अपना यूआरएन यानी यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर और पेमेंट डिटेल्स डालने होंगे. ऐसा करने पर उन्हें उनकी एप्लीकेशन फीस जिससे कि प्रॉसेसिंग फीस काट ली जाएगी, आवेदन करने के दो हफ्ते के अंदर वापस कर दी जाएगी. ईमेल एड्रेस है – academiciimc1965@gmail.com. यह भी ध्यान रहे कि आवेदक को यह छूट नहीं होगी कि वह एक कोर्स से विदड्रा कर ले और दूसरा कोर्स कांटीन्यू करता रहे.

आईआईएमसी का 2020-21 सेशन संभवतः नवंबर के दूसरे हफ्ते से आरंभ होगा. यही नहीं सभी पीजी डिप्लोमा कोर्सेस के फर्स्ट सेमेस्टर की क्लासेस ऑनलाइन करायी जाएंगी.

RPSC ACF 2018 परीक्षा हुई स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द IAS Success Story: असफल हुए पर नहीं मानी हार, गलतियों को सुधार यूं बनें IAS, आशीष कुमार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget