एक्सप्लोरर

RPSC ACF 2018 परीक्षा हुई स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द

Rajasthan Public Service Commission ने RPSC ACF 2018 परीक्षा कोरोना के कारण स्थगित कर दी है. नई तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं.

RPSC ACF 2018 Postponed: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन, अजमेर ने आरपीएससी एसीएफ एग्जाम 2018 जोकि सितंबर 2020 को आयोजित होना था, स्थगित कर दिया है. यह रिक्रूटमेंट फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा किया जाना है, जिसके अंतर्गत असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड वन का सेलेक्शन किया जाएगा. अभी परीक्षा की नई तारीखों के विषय में कोई सूचना प्रेषित नहीं की गई है. हालांकि ऐसी आशा है कि जल्द ही परीक्षा तारीखें घोषित होंगी. ताजा और विस्तार से जानकारी के लिए कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे समय-समय पर आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें. परीक्षा की नई तारीखें भी यहीं घोषित होंगी. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है – rpsc.rajasthan.gov.in. आपकी जानकारी के लिए बता दें पहले यह परीक्षा 20 से 27 सितंबर 2020 के मध्य आयोजित होनी थी जो अब नहीं होगी. यह निर्णय राजस्थान में कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए लिया गया है.

अन्य जानकारियां –

इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन आरंभ हुए थे 04 फरवरी 2020 को और आवेदन करने की अंतिम तारीख थी, 23 फरवरी. इसी प्रकार ईडब्ल्यूएस के लिए करेक्शन विंडो खुली थी 07 से 15 मार्च 2020 तक के लिए. अब जहां तक बात परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड रिलीज तारीख और रिजल्ट घोषित होने की तारीख की है तो ये तीनों ही तारीखें अभी डिक्लेयर नहीं की गई हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस में कमीशन ने कहा है कि राजस्थान में कोरोना के केसेस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए आरपीएससी एसीएफ परीक्षा 2018 को फिलहाल स्थगित किया जाता है. अभी परीक्षा तारीख साफ नहीं हुई है लेकिन यह साफ है कि परीक्षा से कम से कम सात दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इस बार इन वैकेंसीज की संख्या भी बढ़ाई गई है. पहले यह परीक्षा 70 पदों के लिए होनी थी जिसे अब बढ़ाकर 105 कर दिया गया है. बाकी किसी अन्य विषय में ज्यादा जानकारी चाहते हों तो वेबसाइट पर जा सकते हैं.

IAS Success Story: असफल हुए पर नहीं मानी हार, गलतियों को सुधार यूं बनें IAS, आशीष कुमार असम टीचर रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत 5043 पदों पर निकली वैकेंसी, dee.assam.gov.in पर करें अप्लाई   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget