एक्सप्लोरर

पत्रकारिता में बनाना चाहते हैं करियर तो IGNOU लाया है आपके लिये अवसर

इग्नू सुविधायें तो देता है पर वहां होने वाले कोर्स और परीक्षाओं का स्तर कठिन माना जाता है. आपको पास होने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी.

नई दिल्लीः करियर के सभी क्षेत्रों में से पत्रकारिता एक खास स्थान रखती है, खासकर उनके लिये जिन्हें लिखने-पढ़ने का विशेष शौक होता है. नित नई चुनौतियों का सामना करने की शक्ति के साथ ही हर दिन कुछ नया करने की इच्छा अगर आप में हैं तो यह क्षेत्र आपके लिये है.

और जब कोर्स करने की सुविधा इग्नू से हो तो बात कुछ और ही हो जाती है. कारण यह है कि एक तो इग्नू उन लोगों के लिये बेस्ट है जो किन्हीं कारणों से नियमित कालेज ज्वाइन करके सामान्य तरीके से डिग्री नहीं ले सकते और जिन्हें थोड़ा ज्यादा समय चाहिये होता है. जैसे कि दो साल के कोर्स को आप इग्नू में तीन साल में भी पूरा कर सकते हैं. दूसरी अच्छी बात यह है कि इग्नू से मिली डिग्रियों को पूरे भारत में मान्यता मिली हुई है. पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इग्नू सुविधायें तो देता है पर वहां होने वाले कोर्स और परीक्षाओं का स्तर कठिन माना जाता है. आपको पास होने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी.

नया कोर्स हुआ है लॉन्च इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एवं न्यू मीडिया स्टडीज ने एक नया एकेडमिक प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसे ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में किया जा सकता है. कोर्स का नाम है एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन. यूं तो इस कोर्स की अवधि न्यूनतम दो साल है पर इसे अधिकतम पांच साल में भी किया जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता इस कोर्स में एडमीशन लेने के लिये आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक किया हो. यह किसी भी विधा में हो सकता है. इस कोर्स की दोनों वर्षों की फीस मिलाकर 25,000 रुपये है. चूंकि यह कोर्स डिस्टेंस लर्निंग मोड में किया जाता है, इसलिये आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा एवं जानकारी के साथ ही वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान हो.

कुछ खास है इस प्रोग्राम में जैसा कि हम पहले भी इग्नू के कोर्स की खासियत कह चुके हैं पर इस प्रोग्राम में एक और विशेषता है कि अगर एक साल पूरा होने पर आप कोर्स बीच में ही खत्म करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं. इस स्थिति में लेटरल एग्जिट का चुनाव किया जा सकता है. ऐसा करने और एक साल पढ़ाई करने पर आपको पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन दिया जायेगा. यह डिग्री न होकर डिप्लोमा होगा.

कैसे करें अप्लाई  इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, साथ ही विस्तार में सारी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है. साइट पर जाकर ऑनलाइन एडमिशंस ओपन फॉर जनवरी 2020 सेशन लिंक पर जायें. आवेदन करके सबमिट कर दें और भविष्य के लिये हार्ड कॉपी निकाल लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget