एक्सप्लोरर

Ideas of India Summit 2024: क्या 21 दिन में सीख सकते हैं अंग्रेजी, देश में सबको अंग्रेजी क्यों सीखनी चाहिए?

एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में आये गेस्ट नीतू सिंह और विजेंद्र सिंह चौहान ने इंग्लिश और इसके महत्व पर चर्चा की. उन्होंने 21 दिन में अंग्रेजी सीखने जैसे दावों की सच्चाई भी उजागर की.

Ideas of India: हमारे देश में इंग्लिश को केवल कम्यूनिकेशन की भाषा नहीं माना जाता, मोटे तौर पर देखें तो ये क्लास की भाषा मानी जाती है. अंग्रेजी बोलने वालों को एक अलग ही आदर-सम्मान की नजर से देखा जाता है. इसी विषय पर जब एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2024 में आये गेस्ट्स से बात की गई तो उन्होंने कुछ ऐसे विचार प्रकट किए. इस बारे में बात करते हुए केडी कैम्पस की फाउंडर और टीचर नीतू सिंह और दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर, विजेंद्र सिंह चौहान ने क्या कहा, जानते हैं.

इंग्लिश को हौव्वा न बनाएं

इस बारे में नीतू सिंह ने कहा कि इंग्लिश को केवल एक भाषा के तौर पर लें, इसे हौव्वा न बनाएं. अगर दिल दिमाग पूरी तरह झोंककर कोशिश की जाए तो ये भाषा सीखना इतना भी मुश्किल नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर देश-दुनिया के लेवल पर आप अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहते हैं तो इस भाषा का ज्ञान जरूरी है. हमारे देश में केवल कुछ स्टेट्स ही हैं जहां हिंदी बोली जाती है. इस प्रकार देश में ही अधिकतम लोगों से कनेक्ट होने के लिए आपको इंग्लिश सीखनी ही होगी. इसलिए ये मीन्स ऑफ कम्यूनिकेशन है पर इसका ज्ञान आने वाले समय में बहुत जरूरी है.

सामाजिक विभाजन का टूल है

इस बारे में प्रोफेसर विजेंद्र सिंह ने कहा कि समय बीतने के साथ हिंदी का महत्व बढ़ा है और मीडिया का भी इसमें अच्छा हाथ है लेकिन आज भी इंग्लिश को क्लास की भाषा माना जाता है. भाषा निश्चित तौर पर सामाजिक विभाजन का टूल रही है.

उन्होंने ये भी कहा कि अगर इंग्लिश सभी की भाषा हो गई यानी सभी इसे बोलने लगे तो जो सत्ताधारी होंगे वे किसी नयी भाषा की मांग करेंगे. क्योंकि उन्हें आदत है कि जो मास कर रहा है उन्हें उससे अलग हटकर कुछ करना है.

कांपटीटिव एग्जाम्स में काम आती है इंग्लिश

इंग्लिश के पक्ष में बोलते हुए नीतू सिंह ने ये भी कहा कि आप चाहे जो भी कह लें पर सच ये है कि अगर इंग्लिश आती है तो कांपटीटिव एग्जाम्स में भी मदद मिलती है. ज्यादातर एग्जाम्स की तैयारी में इंग्लिश न्यूजपेपर का कंटेंट ही काम आता है.

यही नहीं ज्यादातर अच्छी किताबें भी अंग्रेजी में ही हैं. रही ट्रांसलेशन की बात तो ऐसा करने से उनकी आत्मा मर जाती है. वैसे ही जैसे अगर आप उर्दू या हिंदी के शेर या कविता को अगर इंग्लिश में बदलेंगे तो उसका स्वरूप खत्म हो जाएगा. इसलिए कांपटीटिव एग्जाम से लेकर जीवन के विभिन्न पहलुओं में आगे खड़े होने के लिए अंग्रेजी की जरूरत है.

हिंदी को थोपने की कोशिश न करें

नीतू सिंह ने आगे ये भी कहा कि इंडिया को वर्ल्ड के लेवल पर देखना चाह रहे हैं तो हिंदी को न थोपें. इसका ज्ञान अच्छा है लेकिन अंग्रेजी भी जरूरी है. रही 21 दिन या 45 दिन में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने की बात तो ये सरासर गलत है. किसी भी भाषा पर पकड़ हासिल करने में समय लगता है. अगर सही गाइडेंस मिले तो ये समय कम हो सकता है लेकिन इतना कम नहीं. हां अगर आप अपना दिल दिमाम सब झोंक दें और केवल इस काम पर फोकस करें तो हो सकता है 20-30 दिन में अंग्रेजी सीख जाएं. 

यह भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं राधिका मर्चेंट? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
UPSSSC VDO Result 2026: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी
यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर चयन, कटऑफ भी जारी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget