एक्सप्लोरर

Ideas of India: जीवन में कुछ करना है तो धोखा खाएं...बच्चों को ओझा सर ने क्यों दी ये सलाह

Ideas Of India Summit 2023: अवध ओझा सर ने आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023 में स्टूडेंट्स को बहुत सी काम की बातें बतायीं. उन्होंने बताया की जीवन में सफलता पाने के लिए इन तीन बातों का ध्यान जरूर रखें.

छात्र जीवन की खास बात ये होती है कि ये शंकाओं और सवालों से भरा होता है और इस समय अगर सही गाइडेंस मिल जाए तो जीवन संवर जाता है. ऐसा ही कुछ मार्गदर्शन दिया बिहार के अवध ओझा सर ने एबीपी न्यूज के विशेष कार्यक्रम आइडियाज ऑफ इंडिया में. इस कार्यक्रम में यूं तो अवध ओझा सर ने बहुत से टिप्स दिए पर उन्होंने छात्र जीवन में इन तीन बातों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. जानते हैं क्या हैं अवध ओझा सर का सफलता का मंत्र.

इन तीन बातों को गांठ बांध लें

अपना टाइम किसी को मत दो. अवध सर ने छात्रों से अपना समय किसी को न देने की सलाह दी. मतलब साफ था की समय की अहमियत समझें. दूसरी जरूरी बात कि हमेशा हाई टेम्परेचर वाले लोगों के बीच रहें. मसलन आप आईएएस की तैयारी कर रहे हैं और रहते ऐसे दोस्त के साथ हैं जो चपरासी बनकर खुश है तो आप कभी तरक्की नहीं करेंगे. इसलिए अपने या अपने से ज्यादा बड़ा लक्ष्य रखने वालों का साथ करें.

तीसरी और सबसे जरूरी बात कि अपने मां-बाप की बात जरूर मानें. कुछ भी हो तो उनसे चर्चा जरूर करें और ये न सोचें कि इन्हें बताने से क्या फायदा. छात्र जीवन में इन तीनों बातों का ध्यान जरूर रखें.

धोखा खाने से अक्ल आती है बादाम खाने से नहीं

ओझा सर ने हल्के-फुल्के अंदाज में ये भी कहा कि बादाम खाने से अक्ल नहीं आती बल्कि धोखा खाने से यानी दुनियादारी जानने और समझने से अक्ल आती है. उनका कहना था कि ज्यादा प्रोटेक्टिव माहौल में न रहें. बाहर निकलें, हर तरह के लोगों से मिलें, हर तरह के अनुभव लें और उनसे सीखें. इसमें कई बार आप गलतियां करेंगे, धोखा खाएंगे पर जितना धोखा खाएंगे उतने ही समझदार बनते चले जाएंगे.

ऑनलाइन या ऑफलाइन में क्या बेहतर

ऑनलाइन और ऑफलाइन में से कौन सी क्लास बेहतर है  के जवाब में ओझा सर ने कहा कि आने वाला समय भले ऑनलाइन क्लास का हो जाए लेकिन ऑफलाइन की जगह, उसका महत्व और वहां मिलने वाले फायदे अलग ही हैं.

इसके साथ ही सर ने सेक्स एजुकेशन की जरूरत पर भी बल दिया और कहा की हमारे जैसे देश में सेक्स एजुकेशन की बहुत जरूरत है. प्लान बी होना चाहिए कि नहीं इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्लान बी का मतलब ही है कि आपको खुद पर भरोसा नहीं. खुद से कह दीजिए कि या तो ये या कुछ नहीं. पूरी तैयारी और भरोसे के साथ मैदान में उतरिये.

यह भी पढ़ें: इतने पढ़े-लिखे हैं रतन टाटा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
NEET UG Result 2026: इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget